ट्रंप ने खुलकर की PM मोदी की तारीफ, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत-US रिश्तों में नया मोड़! ट्रंप ने खुलकर की PM मोदी की तारीफ, साझेदारी पर दिया बड़ा संदेश

Modi-Trump Friendship: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को इंडो-पैसिफिक में अमेरिका का प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' बताया है।

अमन उपाध्याय

Donald Trump India Statement: भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “बहुत अच्छा दोस्त” कहा है। इस संबंध में भारत में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर एक पोस्ट साझा की।

अमेरिकी दूतावास की ओर से किए गए पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से कहा गया कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का घर है। यह एक अद्भुत देश है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। इस बयान को भारत-अमेरिका के बढ़ते रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अभी हाल ही में हुई थी फोन पर बात

गौरतलब है कि ट्रंप की यह टिप्पणी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुई फोन बातचीत के बाद आई है। 11 दिसंबर को हुई इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की थी। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में लगातार आ रही मजबूती पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। फोन पर हुई चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को और विस्तार देने की जरूरत पर भी जोर दिया था। उन्होंने माना कि वाणिज्यिक और आर्थिक संबंध भारत-अमेरिका साझेदारी की मजबूत नींव बने हुए हैं और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के प्रयासों में मौजूदा गति को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया। इनमें महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकें, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्र प्रमुख रहे। ये सभी क्षेत्र भारत-अमेरिका COMPACT (Catalyzing Opportunities for Military Partnership, Accelerated Commerce and Technology) पहल का हिस्सा हैं। इस पहल का उद्देश्य सैन्य साझेदारी को मजबूत करना, व्यापार को तेज गति देना और 21वीं सदी की अत्याधुनिक तकनीकों में सहयोग को बढ़ावा देना है।

दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सौदों, तकनीकी सहयोग और रणनीतिक साझेदारी में लगातार प्रगति देखी जा रही है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस