अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

गूगल के फिनलैंड निवेश से भड़का ट्रंप गुस्सा, जताई नाराजगी, बोले- अपने फैसले पर फिर से सोच ले कंपनी

Google Finland Data Center Investment: गूगल के फिनलैंड में बड़े AI निवेश की योजना पर डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कंपनी से अमेरिका में निवेश बढ़ाने पर फिर विचार करने को कहा।

अक्षय साहू

Trump Google Finland AI Investment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गूगल से फिनलैंड में बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निवेश की योजना को लेकर फिर से विचार करने के लिए कहा है। उन्होंने घरेलू विनियामक बाधाओं की आलोचना की, जबकि अमेरिका के अदंर सख्त निगरानी के प्रस्तावों का विरोध किया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, गूगल ने हाल ही में कहा है कि वे फिनलैंड में एक बड़ा प्लांट बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अमेरिका में अनुमति मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है। मैं इससे खुश नहीं हूं, और चाहता हूं कि वे अपनी सोच बदलें।

AI और डेटा सेंटर आर्थिक विकास इंजन

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि AI और डेटा सेंटर, इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक विकास इंजन होंगे- तेल, सोना, हीरे, या इंटरनेट से भी बड़े। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान इसे शानदार ढंग से आगे बढ़ने से रोकने वाली विनाशकारी ताकतें नहीं रोक पाएंगी। 

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, गूगल ने पिछले हफ्ते ऐलान किया कि वह फिनलैंड में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए डेटा सेंटर और डिजिटल आर्किटेक्चर के लिए कम से कम 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च करेगा। कंपनी ने इसे पूरे यूरोप में अपना सबसे बड़ा कैपिटल कमिटमेंट बताया। गूगल फिलहाल फिनलैंड के दक्षिणी तट पर हामिना में एक फैसिलिटी मेंटेन करता है, जो 2009 में एक  पुरानी पेपर मिल को बदलकर बनाई गई थी।

फिनलैंड में क्या करना चाहता है गूगल? 

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐलान की गई फंडिंग में उस लोकेशन पर नए पूंजी निवेश और जेमिनी, सर्च, मैप्स और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में सक्षम डिजिटल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए वैकल्पिक साइट्स शामिल हैं। गूगल अपने सर्वर बनाने के साथ-साथ सप्लीमेंट्री ऊर्जा क्षमता, ग्रिड को बेहतर बनाने और किफायती पहलों के लिए फंड देने के योजना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से फिनलैंड की अर्थव्यवस्था को अरबों फायदा होगा। इसके अलावा देश में  37,000 से अधिक नौकरियां पैदा होने की संभावना है, जबकि लंबे समय के संचालन से 7,000 नौकरियां बने रहने का अनुमान है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि कंपनी ने लोड बैलेंसिंग और प्राइस स्टेबिलिटी में मदद के लिए फिनलैंड के ग्रिड से जुड़ी एक नई बैटरी इंस्टॉलेशन के साथ-साथ घरेलू ऑनशोर विंड सप्लायर्स के साथ पावर-परचेज एग्रीमेंट को फाइनल किया है।

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला

Weather Alert: राजस्थान-बिहार से यूपी तक आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी