अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ कोर्स में घुसा अंजान प्लेन, US आर्मी में हड़कंप, अलर्ट

राष्ट्रपति ट्रंप के गोल्फ कोर्स के ऊपर एक अज्ञात विमान ने प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। F-16 लड़ाकू विमानों ने उसे खदेड़ दिया। यह पांचवीं अनधिकृत घुसपैठ थी। घटना की जांच की जा रही है।

अक्षय साहू

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास अज्ञात प्लेन की घुसपैठ से हड़कंप मच गया। इस अचानक घुसपैठ से पूरे पेंटागन में हड़कंप मच गया। इसके बाद अमेरिकी फाइटर जेट्स ने तुरंत उड़ान भरकर अज्ञात प्लेन को बाहर खदेड़ा। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना शनिवार को हुई। राष्ट्रपति ट्रंप के बेडमिंस्टर, न्यू जर्सी स्थित गोल्फ क्लब के ऊपर अस्थायी रूप से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में एक अज्ञात विमान घुस आया। इससे सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। हालांकि, जल्दी ही अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमानों ने उस विमान को इंटरसेप्ट कर उसे हवाई क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया। यह जानकारी अमेरिकी सैन्य बलों ने एक बयान में दी।

अमेरिकी डिफेंस कमांड ने की पुष्टि

नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप के गोल्फ कोर्स के ऊपर एक अज्ञात विमान ने अवैध रूप से घुसपैठ की। यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 2:39 बजे घटित हुई। यह पिछले कुछ महीनों में इस प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घटी पांचवीं अनधिकृत घुसपैठ थी। NORAD के एक प्रवक्ता ने बताया कि F-16 फाइटर जेट को विमान का पीछा करने और उसे प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर खदेड़ने के लिए भेजा गया। अब इस अज्ञात विमान की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

घटना के बाद, NORAD ने पायलटों को विशेष एडवाइजरी जारी की है। 5 जुलाई 2025 को बेडमिंस्टर, न्यू जर्सी के ऊपर अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (TFR) का उल्लंघन करने वाले विमान को इंटरसेप्ट किया गया था। यह पायलटों के लिए एक अहम चेतावनी है कि वे उड़ान भरने से पहले FAA के NOTAMs (नोटिस टू एयरमेन) जरूर चेक करें। उड़ान भरते वक्त हमेशा सतर्क रहें और सुरक्षित उड़ान भरें।

ईरान से तनाव के चलते खतरा

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में खत्म हुए ईरान-इजराइल युद्ध को खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि युद्धविराम के बाद भी ईरान लगातार ट्रंप को मारवाने की बात करता रहा है। ईरान के एक मौलवी ने ट्रंप को खत्म करने को लेकर फतवा भी जारी किया है। इसके अलावा ट्रंप ने 22 जून को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी करवा के उसे बर्बाद करने की कोशिश की। इस बात से भी ईरान गुस्से में है। यही कारण है कि ट्रंप की सुरक्षा पहले से और मजबूत कर दी गई है। ऐसे में उनके गोल्फ कोर्स के पास अज्ञात प्लेन का घुसना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा झटका है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट