डोनाल्ड ट्रंप द्वारा साझा तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)  
विदेश

अपराधियों की तरह भागते दिखे ओबामा, पुलिस वैन से ट्रंप ने किया पीछा, मीम से बवाल

Trump Obama Fight: डोनाल्ड ट्रंप ने AI मीम के जरिए पूर्व राष्ट्रपति ओबामा पर हमला बोला, जिसमें उन्हें अपराधी की तरह दिखाया गया। इससे अमेरिकी राजनीति में विवाद और आलोचना तेज हो गई है।

अक्षय साहू

Trump Obama Meme:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर डिजीटल अटैक कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ओबामा को गिरफ्तार करने वाला AI वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने एक मीम शेयर किया है जिसमें ओबामा को अपराधियों की तरह भागते और ट्रंप को पुलिस वैन में उनका पीछा करते दिखाया गया है। इसे लेकर राजनैतिक गालिरों में उनकी खूब आलोचना हो रही है।

रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वेंस लंबे बालों और कॉलेज के दिनों वाले युवा लुक में नजर आ रहे हैं, मानो अतीत की झलक हो। उन्हें एक दूसरी स्क्वॉड कार में पीछे आते हुए दिखाया गया है। जेडी वेंस ने भी इस तस्वीर को मजाकिया इमोजी के साथ अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया।

AI वीडियो के जारिए किया था हमला

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा हो। इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसने अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया था, जिसमें दिखाया गया कि एफबीआई एजेंट्स ओबामा को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से गिरफ्तार कर रहे हैं। वीडियो के अंत में ओबामा को जेल की यूनिफॉर्म में एक सेल के भीतर दिखाया गया है।

यह वीडियो पूरी तरह से AI जनरेटेड था, लेकिन इसे इस तरह पेश किया गया जैसे यह असली घटना हो। सोशल मीडिया पर इस क्लिप ने व्यापक चर्चा और विवाद को जन्म दिया। आलोचकों ने इसे झूठ फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश बताया, जबकि ट्रंप समर्थकों ने इसे राजनीतिक व्यंग्य करार दिया। इस प्रकार का डिजिटल प्रचार अमेरिकी राजनीति में चिंता का विषय बनता जा रहा है।

ओबामा पर साजिश रचने का आरोप

इसके साथ ही, ट्रंप ने ओबामा और उनके प्रशासन पर 2016 के चुनावों में उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी दोहराया। ट्रंप का दावा है कि ओबामा ने चुनावी धोखाधड़ी की योजना बनाई थी। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक रहीं तुलसी गबार्ड ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे, जिसमें कहा गया था कि ओबामा प्रशासन ने ट्रंप की जीत को रूस की देन साबित करने की साजिश रची थी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी