बांग्लादेश में लगे भारत विरोधी नारे सोर्स: बां्लादेश समे
विदेश

दिल्ली नहीं ढाका! NCP के नेतृत्व में लगे भारत विरोधी नारे; तारिक रहमान पर फूटा गुस्सा, इस्तीफे की मांग

Dilli na Dhaka: बांग्लादेश में भी भारत विरोधी नारे लगने शुरू हो गए हैं। लोगों ने गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की है।

सुप्रिया रानी

Bangladesh Anti-India slogans: जहां एक ओर कल 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों की महारैली निकाली जाएगी वहीं दूसरी ओर भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी भारत विरोधी नारे लगने शुरू हो गए हैं। दरअसल, बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर भारत विरोधी नारे लगे।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को नेशनल सिटिजन पार्टी यानी NCP के नेता नाहिद इस्लाम ने बड़ी रैली की। इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन में महंगाई, बिजली संकट और ईंधन व गैस की कमी को लेकर बांग्लादेशी सरकार तारिक रहमान का विरोध किया गया। इतना ही नहीं, लोगों ने गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की है।

बता दें कि ढाका के नाहिद इस्लाम के नेतृत्व में नेशनल म्यूजियम के सामने रैली का आयोजन किया गया। मौके पर भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। नाहिद इस्लाम जो 2024 जुलाई विद्रोह के प्रमुख चेहरों में से एक हैं, जब उस विद्रोह के बाद शेख हसिना की सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी।

NCP ने भारत पर साजिश का लगाया आरोप

रैली को संबोधित करते हुए NCP के नेता नाहिद इस्लाम ने कहा कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार भारत की साजिशों से हमें नहीं बचा सकती।

उन्होंने देश के बॉर्डर पर लोगों की हत्या, असम और पश्चिम बंगाल में मुस्लमानों के साथ भेदभाव और दिल्ली में मस्जिदों को गिराने होने के दावे किए हैं।

बांग्लादेश में भारत की नीतियों का विरोध

नाहिद इस्लाम ने रैली के दौरान भारत देश की कई नीतियों का विरोध भी किया। इस दौरान उन्होंने गंगा जल समझौते का भी मुद्दा उठाया। चेतावनी दी कि यदि भारत के साथ इस समझौते पर निष्पक्ष बात नहीं हुई तो हम लोग फिर सड़कों पर विरोध करेंगे।

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर 30 साल का समझौता हुआ था जो दिसंबर 2026 में खत्म हो रहा है। इसके तहत जनवरी से मई के बीच प. बंगाल के फरक्का बैराज पर गंगा के पानी का बंटवारा होता है।

बिजली संकट और महंगाई को लेकर भी विरोध

बांग्लादेश में बिजली संकट और महंगाई की समस्या बनी हुई है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है।

बता दें कि बांग्लादेश अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा तेल और 30% गैस आयात करता है। बिजली कटौली का असर वहां के कपड़ा उद्योग पर भी पड़ा है। ऐसे में बढ़ती महंगाई ने बांग्लादेश में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण