दुनिया के 10 भयंकर भूकंप: एक ने निगली थीं 2 लाख 80 हजार जिंदगियां, भारत का एक राज्य भी शामिल 
विदेश

दुनिया के 10 भयावह भूकंप: एक ने निगली थीं 2 लाख 80 हजार जिंदगियां, भारत भी शामिल

Top 10 Deadly Earthquakes: दुनिया में कब-कब कामचटका जैसे भूकंप आए? इनमें सबसे भयावह भूकंप कब और कहां आया था? इसमें कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई? चलिए इन सवालों के जवाब जान लेते हैं।

अभिषेक सिंह

Ten Major Earthquakes In World: बुधवार की सुबह एक भयावह ख़बर के साथ शुरू हुई। रूस के कैमचटका में 8.7 की तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की वजह से न केवल रूस, बल्कि अमेरिका और जापान तक दहशत में हैं। दोनों ही देशों की एजेंसियों ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्राथमिक जानकारी के अनुसार अभी कोई जनहानि नहीं हुई है।

कामचटका में यह इस महीने आया पांचवा भूकंप था। लेकिन यह इतना शक्तिशाली है कि दुनिया दहशत में आ गई है। रूस के तट के साथ-साथ जापान और अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि समुद्र में तीन फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे कई इलाकों में तबाही मच सकती है।

दुनिया में कब-कब भयावह तबाही?

कामचटका में इससे पहले इतना भयावह भूकंप अब से 73 साल पहले यानी 1952 में आया था। आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि दुनिया में कब-कब ऐसे भूकंप आए? इनमें सबसे भयावह भूकंप कब और कहां आया था? इसमें कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई? तो चलिए हम आपको इन सवालों के जवाब दे देते हैं।

दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली भूकंप

1- साल 1960, जगह चिली, तीव्रता 9.5

1960 में चिली में आया भूकंप अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसे ग्रेट चिलीयन या वाल्डिविया भूकंप कहा जाता है। इसमें 1,655 लोग मारे गए और 20 लाख से ज़्यादा लोग बेघर हो गए।

2- साल 1964, जगह अलास्का, तीव्रता 9.2

1964 में अमेरिका के अलास्का में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। इसे ग्रेट अलास्कायन भूकंप या गुड फ्राइडे भूकंप के नाम से जाना जाता है। इस भूकंप में 130 लोगों की जान चली गई और 2.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

3- साल 2004, जगह सुमात्रा, इंडोनेशिया, तीव्रता 9.1

2004 में, इंडोनेशिया के सुमात्रा में एक भूकंप आया था। इससे उत्पन्न सुनामी ने दक्षिण एशिया और पूर्वी अफ्रीका में तबाही मचाई, जिसमें 2.8 लाख से ज़्यादा लोग मारे गए और 11 लाख लोग विस्थापित हुए। यह दुनिया में सबसे भयावह भूकंप की श्रेणी आता है। जिसने एक साथ इतनी जिंदगियां निगल ली थीं।

इंडोनेशिया में 2004 में आए भूकंप के बाद का मंजर (सोर्स- सोशल मीडिया)

4- साल 2011, जगह तोहोकू-जापान, तीव्रता 9.1

साल 2011 में जापान में आए अस भूकंप को 'ग्रेट तोहोकू भूकंप' के नाम से जाना जाता है। इस भूकंप और सुनामी ने 15,000 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली और 1.3 लाख लोग बेघर हो गए।

5- साल 1952, जगह कामचटका, तीव्रता 9.0

आज ही की तरह साल 1952 में रूस के कामचटका में एक भीषण भूकंप आया था। इससे उठी सुनामी हवाई द्वीप तक पहुंच गई और 10 लाख डॉलर से ज़्यादा का नुकसान हुआ।

6- साल 2010, जगह चिली, तीव्रता 8.8

चिली के बायोबियो क्षेत्र में आए इस भूकंप में 523 लोगों की मौत हो गई और 3.7 लाख से ज़्यादा घर नष्ट हो गए। यह भूकंप भी समुद्र के नीचे उत्पन्न हुआ था।

7- साल 1906, जगह इक्वाडोर, तीव्रता 8.8

इक्वाडोर और कोलंबिया की सीमा के पास आए इस भूकंप ने एक विशाल सुनामी उत्पन्न की, इस प्राकृतिक आपदा में 1,500 लोग मारे गए। इसकी लहरें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक पहुँच गईं।

8- साल 1965, जगह अलास्का तीव्रता 8.7

साल 1965 में अलास्का के रैट द्वीप समूह के पास आए भूकंप ने 35 फीट ऊँची सुनामी ला दी थी। हालाँकि, यह क्षेत्र कम आबादी वाला था, इसलिए जान-माल का नुकसान सीमित था।

9- साल 1950 जगह अरुणाचल प्रदेश, तीव्रता 8.6

साल 1950 में भारत के अरुणाचल प्रदेश में 8.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे 'असम-तिब्बत भूकंप' के नाम से जाना जाता है। इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में 780 लोगों की जान चली गई थी।

10- साल 2012, जगह सुमात्रा, इंडोनेशिया, तीव्रता 8.6

इंडोनेशिया के सुमात्रा में यह भूकंप उत्तरी सुमात्रा के तट पर आया और इससे तेज़ झटके महसूस हुए, हालांकि इस आपदा से ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ और कुछ मौतें दिल के दौरे के कारण हुईं।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...