क्यूबा में तेल संकट, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?

Cuba Prisoner Release: ट्रंप प्रशासन के कड़े प्रतिबंधों और तेल संकट से जूझ रहे क्यूबा ने 'होली वीक' के मौके पर 2,010 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। जिसे एक बड़ी मानवीय पहल माना जा रहा है।

अमन उपाध्याय

Cuba Oil Blockade News: क्यूबा सरकार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 2,010 कैदियों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब द्वीप राष्ट्र डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाई गई सख्त तेल नाकाबंदी के कारण गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। हवाना की गलियों में ब्लैकआउट और अंधेरे के बीच सरकार का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

होली वीक का हवाला

आधिकारिक बयान के अनुसार, कैदियों को दी गई यह माफी 'होली वीक' के अवसर पर एक 'मानवीय पहल' के रूप में की गई है। हालांकि, सरकार ने अपने बयान में अमेरिका के बढ़ते दबाव या तेल संकट का कोई सीधा जिक्र नहीं किया है। रिहा किए जाने वाले कैदियों की श्रेणी में विदेशी नागरिकों के साथ-साथ क्यूबा के स्थानीय लोग, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं। प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन कैदियों को किन शर्तों पर और कब मुक्त किया जाएगा न ही उनके द्वारा किए गए अपराधों का विस्तृत विवरण साझा किया गया है।

राजनीतिक कैदियों पर बना हुआ है सस्पेंस

इस रिहाई में सबसे बड़ा सवाल उन लोगों को लेकर है जिन्हें सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 'आतंकवाद' या 'सार्वजनिक अव्यवस्था' फैलाने के आरोप में सजा दी गई थी। क्यूबा सरकार हमेशा से देश में राजनीतिक कैदियों की उपस्थिति से इनकार करती रही है। इसके विपरीत, सक्रिय मानवाधिकार समूह 'प्रिज़नर्स डिफेंडेड' के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2026 तक क्यूबा में कम से कम 1,214 लोग राजनीतिक कारणों से जेलों में बंद थे।

अमेरिकी प्रतिबंध से चरमराता Cuba

यह फैसला ट्रंप प्रशासन की उन नीतियों के बीच हो रहा है जिसका उद्देश्य क्यूबा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करना है। महीनों से जारी तेल नाकाबंदी ने देश की बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया है जिससे राजधानी हवाना सहित कई हिस्सों में घंटों तक ब्लैकआउट रहता है। Cuba के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय कैदियों के अच्छे व्यवहार सजा की अवधि और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के गहन विश्लेषण के बाद लिया गया है।

अतीत के उदाहरण

यह साल 2011 के बाद से कैदियों की पांचवीं बड़ी रिहाई है। क्यूबा अब तक कुल 11,000 से अधिक लोगों को समय-समय पर मुक्त कर चुका है। इससे पहले, जनवरी 2025 में वेटिकन के साथ बातचीत के बाद 553 कैदियों को छोड़ा गया था जो तत्कालीन बाइडन प्रशासन द्वारा क्यूबा को 'आतंकवाद के राज्य प्रायोजक' की सूची से हटाने के संकेत के बाद हुआ था। वर्तमान में, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए राजनीतिक हस्तक्षेप और वहां कैदियों की रिहाई के लिए बनाए गए दबाव ने भी क्षेत्र के कूटनीतिक समीकरणों को बदल दिया है।

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची