पाकिस्तान में शिया और सुन्नी समुदायों के बीच झड़प (खबर को रिप्रसेंट करती तस्वीर) फोटो:@RealBababanaras  
विदेश

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी समुदायों के बीच झड़प, 25 लोगों की मौत

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भूमि विवाद हो गया। इसे लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों के बीच कई दिन से झड़प जारी रहा। इस झड़पों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। ये झड़प अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले हुआ।

साक्षी सिंह

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भूमि विवाद हो गया। इसे लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों के बीच कई दिन से झड़प जारी रहा। इस झड़पों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि ये झड़प अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले हुआ।

यहां पिछले सप्ताह के अंत में झड़पें शुरू हुईं, जो बीते दिन बुधवार को भी जारी रहीं। अधिकारी ने बताया कि शनिवार से शुरू हुई इस झड़पों में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। बता दें कि हाल के साल में कुर्रम सांप्रदायिक हिंसा का केंद्र रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि वे देश के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में जमीन विवाद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ये जमीन विवाद अब सांप्रदायिक हिंसा में बदलता जा रहा है, जिस पर काबू पाने की अधिकारी पुरजोर प्रयासरत हैं। हालांकि, ये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इस क्षेत्र में दोनों पक्षों के चरमपंथी समूह काफी एक्टिव हैं।

सुन्नी मुसलमान बहुल देश है पाकिस्तान

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर सैफ अली ने बताया कि अधिकारी कबायली बुजुर्गों की मदद से तनाव को कम करने में प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि कुर्रम में शांति वार्ता हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष किसी भी तरह की हिंसा न करने पर सहमत हो गए हैं। बता दें कि सुन्नी बहुल पाकिस्तान की 24 करोड़ आबादी है। जिसमें लगभग 15 प्रतिशत शिया मुसलमान हैं। हालांकि दोनों समुदायों के बीच काफी समय से तनाव चलता आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वैसे तो दोनों समुदाय के लोग देश में काफी हद तक शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं। बावजूद इसके कुछ क्षेत्रों में दोनों समुदायों के बीच तनाव देखने को मिलता है। खासकर कुर्रम जिले में। कुछ ऐसे हिस्सों में यहां उनके बीच दशकों से तनाव देखा गया है। जहां शिया समुदाय का प्रभुत्व है। जुलाई महीने में भी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के कई लोगों की मौत हो गई थी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट