चीनी युवक ने की पाकिस्तानी महिला से बदतमीजी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान की सरजमीं पर बुर्का पहने महिला से बदतमीजी, चीनी युवक ने ऑफर की सिगरेट, वीडियो वायरल

China-Pakistan Relations: पाकिस्तान में एक चीनी युवक बुर्का पहनकर महिलाओं को सिगरेट देता और सार्वजनिक जगहों पर असामाजिक व्यवहार करता नजर आया। वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया में नाराजगी फैल गई।

अक्षय साहू

Chinese Man Offers Pakistani Women Cigarettes: पाकिस्तान ने चीन से भारी कर्ज लेकर बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की हैं, लेकिन इसके चलते देश में चीनियों की बढ़ती मौजूदगी पर चिंता बढ़ रही है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कुछ चीनी नागरिक पाकिस्तान में कानून और सामाजिक मर्यादाओं की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो ने इस विषय पर फिर से बहस को तेज कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक चीनी युवक बुर्का पहनकर सड़क पर जा रही महिलाओं के पास जाता है और उन्हें सिगरेट देता है। इस दौरान वह हंसता है और उसके पीछे खड़े लोग भी मजाक उड़ा रहे हैं। महिलाओं की प्रतिक्रिया असहज और नकारात्मक है, लेकिन वे आगे बढ़ जाती हैं। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह इस्लामाबाद के F-10 क्षेत्र का दृश्य है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

बदतमीजी की वीडियो वायरल

युवक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सार्वजनिक जगह पर घुमते हुए लोगों का मजाक उड़ाता है और सड़क किनारे लगे स्टॉल से बिना पैसे दिए स्नैक्स उठाकर चला जाता है। इस तरह के व्यवहार ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है और यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या विदेशी नागरिकों को पाकिस्तान में कानून के उल्लंघन की खुली छूट दी जा रही है।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने चीनी नागरिकों के इस व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसरार अहमद राजपूत नामक एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में चीनियों को अपराध करने की खुली छूट क्यों दी गई है। उन्होंने इस घटना को चीन के भारी कर्ज और पाकिस्तान में उसके बढ़ते प्रभाव से जोड़ा। फजल अफगान नामक यूजर ने कहा कि विदेशी कर्ज के जरिए जब कोई देश दूसरे देश का प्रभावी अधीन बन जाता है, तो उसके नागरिक असामाजिक तरीके से व्यवहार कर सकते हैं।

विवाद के बाद मांगी माफी

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि चीनी युवक ने अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी है। हालांकि, इससे नाराज लोगों की चिंता कम नहीं हुई है। घटना ने पाकिस्तान में चीन के बढ़ते प्रभाव और विदेशी कर्ज से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक जोखिमों पर गंभीर बहस को जन्म दिया है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक