चीन ने मिंग परिवार को फांसी दे दी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

चीन में 'मिंग फैमिली' का अंत, 11 गैंगस्टरों को एक साथ फांसी; म्यांमार से चलाते थे कई अरब डॉलर का साम्राज्य

China News: चीन ने म्यांमार स्थित कुख्यात 'मिंग फैमिली' गैंग के 11 सदस्यों को फांसी दे दी है। यह गैंग हत्या, अपहरण और वैश्विक स्तर पर अरबों डॉलर के ऑनलाइन फ्रॉड नेटवर्क को संचालित करने का दोषी था।

अमन उपाध्याय

China Executes Ming Family: चीन ने म्यांमार में ऑनलाइन धोखाधड़ी और गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले मिंग फैमिली गैंग के 11 सदस्यों को फांसी पर लटका दिया है। ये सभी पिछले साल सितंबर में हत्या, अवैध हिरासत और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए थे।

हालांकि दो आरोपियों ने मौत की सजा के खिलाफ अपील की थी लेकिन चीन की सुप्रीम पीपल्स कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए फांसी की सजा को मंजूरी दे दी। फांसी देने से पहले सभी दोषियों को उनके परिवारों से मिलने की अनुमति दी गई थी।

स्कैम साम्राज्य का काला कारोबार

मिंग फैमिली को उत्तरी म्यांमार के चार सबसे बड़े आपराधिक परिवारों में से एक माना जाता था। यह नेटवर्क म्यांमार के कोकांग क्षेत्र में स्थित ‘क्राउचिंग टाइगर विला’ नामक परिसर से संचालित होता था। इनके मुख्य कारनामे इस प्रकार थे:

हजारों का नेटवर्क

जब यह गैंग पूरी तरह सक्रिय था तब उस समय इसमें लगभग 10,000 सदस्य काम करते थे।

अरबों की कमाई

यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के अनुसार, यह गैंग दक्षिण पूर्व एशिया में स्कैम के जरिए सालाना करीब 43 बिलियन डॉलर (लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये) की कमाई करता था।

अमानवीय कृत्

स्कैम सेंटरों में मजदूरों को जबरन रखा जाता था और भागने की कोशिश करने वालों की बेरहमी से हत्या कर दी जाती थी। यहां इंटरनेट फ्रॉड के साथ-साथ वेश्यावृत्ति और ड्रग्स उत्पादन जैसी अवैध गतिविधियां भी होती थीं।

गैंग के मुख्य किरदारों का खात्मा

इस कार्रवाई में मिंग फैमिली के शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर दिया गया है। गैंग का मुखिया मिंग शुएछांग हिरासत के दौरान ही मृत पाया गया था, जिसके बारे में सरकार का दावा है कि उसने खुदकुशी कर ली। 29 जनवरी 2026 को जिन लोगों को फांसी दी गई, उनमें उसका बेटा मिंग गुओपिंग और पोती मिंग झेनझेन भी शामिल थे।

ऑनलाइन अपराध के खिलाफ सख्त संदेश

चीनी सरकार की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ती शिकायतों के बाद शुरू की गई ऑनलाइन अपराधों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। कोकांग की राजधानी लौक्काइंग जो कभी अरबों डॉलर के स्कैम इंडस्ट्री का केंद्र थी अब चीनी और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सख्त निगरानी में है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी