चीन के बंदरगाह पर कार्गो जहाज में लगी भीषण आग Social Media
विदेश

चीन के बंदरगाह पर कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 20 लोगों की जलकर मौत, कई अब भी लापता; खौफनाक VIDEO आया सामने

China Cargo Ship Fire Video: चीन के बंदरगाह पर कार्गो जहाज में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग अब भी लापता हैं।

अर्पित शुक्ला

Cargo Ship Fire in China: चीन के एक बंदरगाह पर खड़े एक कार्गो जहाज में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग अब भी लापता हैं। न्यूज एजेंसी AP ने चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से यह खबर दी है।

AP की रिपोर्ट केअनुसार, जिस जहाज पर आग लगी है, वह लाइबेरिया के झंडे तले चलता है और उसका नाम ‘ओशन मेलोडी’ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ‘ओशन मेलोडी’ जहाज पर कुल 42 लोग सवार थे। इनमें से 12 को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया।

रिपेयर के लिए खड़ा था जहाज

कार्गो जहाज पर हादसे के बाद चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से बताया कि यह जहाज मरम्मत के लिए बंदरगाह पर खड़ा था। जिसकी मरम्मत किंगदाओ बंदरगाह पर बेहाई शिप बिल्डिंग कंपनी द्वारा की जा रही थी। यह बंदरगाह चीन के उत्तर-पूर्वी तट पर है।

कुल 42 लोग थे सवार

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज़ पर कुल 42 लोग सवार थे और उनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पाँच लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया; उनकी हालत स्थिर है। आग गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लगी और स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे तक बुझा दी गई।

शी जिनपिंग ने दिए निर्देश

शिन्हुआ ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जहाज़ पर लापता लोगों को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के "महत्वपूर्ण निर्देश" दिए। साथ ही, प्रीमियर ली कियांग ने "फँसे हुए" लोगों को बचाने की अपील की।

शिन्हुआ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ली च्यांग ने भी फंसे हुए लोगों को तुरंत सुरक्षित निकालने को कहा है। शी जिनपिंग ने यह भी कहा है कि ऐसे हादसे दोबारा न हों, इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम सख्ती से लागू कराए जाएं।

बता दें कि बेइहाई शिप बिल्डिंग चीन सरकार की कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) का ही हिस्सा है। ये दुनिया की सबसे बड़ी जहाज बनाने वाली कंपनी मानी जाती है। साथ ही यह नए जहाज बनाने और पुराने जहाजों की मरम्मत करने का काम भी करती है।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता