Representative Image 
विदेश

कनाडा: मेट्रो वैंकूवर के लैंगली शहर में गोलीबारी, कई लोगों की मौत, संदिग्ध हिरासत में

शुभम सोनडवले

ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा). कनाडा की पुलिस (Canada Police) ने सोमवार को कहा कि मेट्रो वैंकूवर (Metro Vancouver) के लैंगली शहर में गोलीबारी (Firing) की कई घटनाओं की सूचना मिली है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि लैंगली के व्यस्त इलाके में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं और लैंगली टाउनशिप में भी गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली है। इस घटना में कई लोग मारे गए हैं। जबकि, कई जख्मी हो गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1551603205947424768

पुलिस ने सोमवार को इलाके में साढ़े छह बजे अलर्ट जारी कर लोगों को संबंधित क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी। पुलिस ने शहर के व्यस्त इलाके की तरफ जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद कर दिया।

पुलिस ने बाद में एक और अलर्ट जारी कर कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या घटना में एक ही व्यक्ति शामिल था या कुछ और लोग उसके साथ थे। (एजेंसी इनपुट के साथ) 

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी