फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी, फोटो - सोशल मीडिया 
विदेश

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में खून की होली, डिप्टी के बेटे की गोलीबारी में 2 की मौत, 5 घायल

लेऑन काउंटी के शेरिफ वॉल्टर ए. मैकनील ने बताया कि आरोपी की पहचान फीनिक्स इक्नर (20) के रूप में हुई है, जो एक डिप्टी शेरिफ का बेटा है। उन्होंने यह भी बताया कि फीनिक्स को अपनी मां के हथियार तक पहुंच थी।

विकास कुमार उपाध्याय

फ्लोरिडा : अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) कैंपस में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह गोलीबारी विश्वविद्यालय के स्टूडेंट यूनियन के पास हुई, जब एक 20 वर्षीय युवक ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

तल्लाहसी पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने आदेशों की अवहेलना की, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रेवेल ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर गोली नहीं चलाई थी।

डिप्टी का बेटा निकला आरोपी, मां की बंदूक से चलाई गोली

लेऑन काउंटी के शेरिफ वॉल्टर ए. मैकनील ने बताया कि आरोपी की पहचान फीनिक्स इक्नर (20) के रूप में हुई है, जो एक डिप्टी शेरिफ का बेटा है। उन्होंने यह भी बताया कि फीनिक्स को अपनी मां के हथियार तक पहुंच थी और उसने उसी से गोलीबारी की। घटनास्थल से एक हैंडगन बरामद की गई, वहीं यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन से एक शॉटगन भी मिली। इसके अलावा आरोपी के वाहन से एक और हथियार बरामद किया गया है।

सभी कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द, एथलेटिक इवेंट्स भी स्थगित

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार तक सभी कक्षाओं, कार्यक्रमों और ऑफिस कार्यों को रद्द कर दिया है। आवश्यक कर्मचारियों को अपने सुपरवाइजर से संपर्क करने को कहा गया है। इसके अलावा, सप्ताहांत में होने वाले सभी एथलेटिक इवेंट्स को भी रद्द कर दिया गया है। विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

राष्ट्रपति ट्रंप और व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया

इस दर्दनाक घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं होती हैं। हम आगे इस पर और जानकारी साझा करेंगे।" व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बयान में कहा, "राष्ट्रपति को स्थिति की जानकारी दे दी गई है और प्रशासन इसे लगातार मॉनिटर कर रहा है।"

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें