विदेश

पाकिस्तान में बड़ा हादसा! ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, 20 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

शुभम सोनडवले

कराची. पडोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर जाने से 20 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह घटना नवाबशाह इलाके में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हुई।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक घटनास्थल से अब तक 20 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 50 ज्यादा घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया है। इस घटना से अफरातफरी मची हुई है। फिलहाल, बचावकर्मी और पुलिसकर्मी पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

पाकिस्तान पीपुुल्स पार्टी के चेयरमैन और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने घटना का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को जांच शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंध सरकार को ट्रेन दुर्घटना में घायल यात्रियों को तत्काल उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया और पीपीपी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव गतिविधियों में भाग लेने का भी आह्वान किया।

https://twitter.com/sshubham95/status/1688151519777214464

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने ट्रेन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मृतक यात्रियों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ हैं। घायलों को अस्पतालों में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।"

गौरतलब है कि शनिवार को तड़के पदिदान रेलवे स्टेशन के पास अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसके चलते प्रभावित रेलवे ट्रैक पर यातायात निलंबित हो गया था। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट