बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

लेबनान में इजयरायल का अगला टारगेट कौन? बेंजामिन नेतन्याहू की चेतावनी ने दिया सवाल का जवाब

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच छिड़ी जंग के बीच हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट यूनिट कमांडर इब्राहिम-अल-कुबैसी की एक इजरायली हमले में मौत हो गई। मंगलवार 23 सितंबर को हुए हमले में मौत की आईडीएफ यानी इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने जब इसकी पुष्टि की तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्चा होने लगी कि अगला इजरायल का अगला टारगेट कौन होने वाला है?

अभिषेक सिंह

तेल अवीव: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच छिड़ी जंग के बीच हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट यूनिट कमांडर इब्राहिम-अल-कुबैसी की एक इजरायली हमले में मौत हो गई। मंगलवार 23 सितंबर को हुए हमले में मौत की आईडीएफ यानी इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने जब इसकी पुष्टि की तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्चा होने लगी कि अगला इजरायल का अगला टारगेट कौन होने वाला है?

अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सवाल का जवाब दिया है। दरअसल, नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चेतावनी भरा वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर बता दिया है कि उनका अगला टारगेट कौन होने वाला है।

बेंजामिन नेतन्याहू की चेतावनी

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से एक बड़ी चेतावनी जारी की गई। जिसमें उन्होंने साफ किया कि इजरायल फिलहाल हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखेगा। बेंजामिन नेतन्याहू की एक्स पर पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया था कि "जिस किसी के लिविंग रूम में रॉकेट होगा, उसके पास घर नहीं होगा।"

बेंजामिन नेतन्याहू की यह टिप्पणी तब आई जब आईडीएफ की ओर से कुछ ऐसी तस्वीरें जारी की गईं, जिसमें आम नागरिकों के घरों में हिजबुल्लाह के हथियार (बड़े रॉकेट) रखे नजर आए। बताया गया कि हिजबुल्लाह इस तरह से आम लोगों के घरों का इस्तेमाल कर रहा है।

बेंजामिन नेतन्याहू से पहले इजरायल के सैन्य प्रमुख हरजई हलेवी ने साफ संकेत दिया था कि इजरायल लेबनान पर हवाई हमले तेज करने जा रहा है। मंगलवार को उनके बयान में कहा गया था कि हमें हिजबुल्लाह को चैन से नहीं बैठने देना चाहिए और पूरी ताकत से अपना काम करते रहना चाहिए।

558 हुई लेबनान में मरने वालों की संख्या

सोमवार से लेबनान पर इजरायल के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या मंगलवार शाम तक 558 हो गई, जिसमें 50 बच्चे और 94 महिलाएं शामिल हैं। कुल 1,835 लोग घायल हुए, जबकि लेबनान के करीब 16,500 निवासी बेरूत और देश के अन्य इलाकों में विस्थापित हुए।

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका