Massive explosions in Beirut | Symbolic Image  
विदेश

बेरूत में भीषण धमाकों से हड़कंप, इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के मुख्यालय पर दागी मिसाइलें

इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेरूत में हिजबुल्ला के केंद्रीय मुख्यालय पर एक हवाई हमला किया, जहां एक भीषण विस्फोट के कारण चार इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

विकास कुमार उपाध्याय

बेरूत : इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेरूत में हिजबुल्ला के केंद्रीय मुख्यालय पर एक हवाई हमला किया, जहां एक भीषण विस्फोट के कारण चार इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं तथा आसमान में नारंगी और काले रंग के धुएं का गुबार छा गया। बेरूत के उपनगर दाहिया में यह हमला, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद हुआ। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में संकल्प लिया कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल का अभियान जारी रहेगा।

बेरूत में जोरदार धमाकों से हलचल मच गई, जब इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हवाई हमले का दावा किया। विस्फोट से ठीक पहले, उपनगर में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर और तीन अन्य सदस्यों की अंत्येष्टि के लिए हजारों लोग एकत्र हुए थे। फिलहाल हताहतों की कोई जानकारी नहीं मिली है। इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि यह हमला आवासीय इमारतों के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय पर किया गया था।

हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी के मुताबिक, धमाकों में चार इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं, और विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि 30 किलोमीटर दूर स्थित इमारतें भी हिल गईं। हमले के बाद एंबुलेंसों को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया। इससे पहले, इजराइली हमले में लेबनान के एक सीमावर्ती गांव में नौ सदस्यीय परिवार की मौत हो गई थी।

इजराइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इजराइली हवाई हमलों में इस हफ्ते तेजी आई है, और अधिकारियों का कहना है कि हिजबुल्ला की लगातार गोलाबारी को रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान की तैयारी की जा रही है। इजराइल ने हिजबुल्ला को सीमा से दूर धकेलने के लिए हजारों सैनिकों को सीमा की ओर भेजा है। स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद के अनुसार, इजराइली हमलों में शुक्रवार को कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिससे इस सप्ताह लेबनान में मरने वालों की संख्या 720 से अधिक हो गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर