बांग्लादेश प्लेन क्रैश का मंजर देख कांपे लोग, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

जलते मलबे से उठी चीखें, बांग्लादेश में अब तक 22 की मौत, हादसे को देख कांपे लोग

Bangladesh Air Force jet crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक भयावह हादसे में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान एक स्कूल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई और 170 से अधिक लोग....

अमन उपाध्याय

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक भयानक विमान हादसा हुआ। वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान अचानक माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से जा टकराया। उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं क्लासरूम में मौजूद थे। इस दुर्घटना में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 170 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है।

बांग्लादेश सेना ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में शामिल विमान F-7 BGI था, जो वायुसेना के प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा था। इस दर्दनाक हादसे के मद्देनजर बांग्लादेश सरकार ने एक दिन के लिए देश में राजकीय शोक की घोषणा की है।

बढ़ सकती मृतकों की संख्या

अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के 7 अस्पतालों में 88 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से 25 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 17 शव विभिन्न अस्पतालों में रखे गए हैं और आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इन 17 शवों में 10 बच्चों के हैं, जबकि सात की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलते हैं कि अज्ञात शव भी संभवतः बच्चों के ही हो सकते हैं।

टकराव के बाद विमान में लगी आग

जानकारी के अनुसार, फाइटर जेट ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और महज 24 मिनट बाद 1:30 बजे वह हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की जान चली गई, वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टकराव के बाद विमान में आग लग गई और पूरे कैंपस में घना काला धुआं फैल गया। इस अचानक हुई घटना से छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

कई घायलों की हालत नाजुक

रेजिडेंट सर्जन शॉन बिन रहमान ने बताया कि हादसे में घायल दो और लोगों की बाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। डॉक्टरों ने यह भी चेताया है कि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा