नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

UN महासभा से होगी नेपाल PM बालेन शाह के विदेशी दौरों की शुरुआत, न्यूयॉर्क में दुनिया को करेंगे संबोधित

Balendra Shah UNGA Visit: नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए 22 सितंबर को न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वे बाढ़ व जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाएंगे।

प्रिया सिंह

Balendra Shah First Foreign Visit UNGA: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं। मार्च में नेपाल के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद बालेंद्र शाह का यह पहला आधिकारिक विदेश दौरा होगा। विदेश

मंत्रालय के अनुसार वे 22 सितंबर को न्यूयॉर्क रवाना होंगे और संयुक्त राष्ट्र में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे यूएन महासभा को संबोधित करने के साथ ही विश्व नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

22 सितंबर को न्यूयॉर्क जाएंगे प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA के 81वें सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका जाएंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री 22 सितंबर को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे।

मार्च में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह बालेंद्र शाह का पहला आधिकारिक विदेश दौरा होगा। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेपाल से जुड़े प्रमुख मुद्दों को सामने रखेंगे।

5 मार्च को हुए संसदीय चुनाव के बाद बालेंद्र शाह ने 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी RSP ने प्रतिनिधि सभा में करीब दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था।

24 सितंबर को UNGA को संबोधित करेंगे बालेंद्र शाह

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस को संबोधित करेंगे। अपने भाषण में वह नेपाल के सामने मौजूद प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को उठाएंगे।

न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान बालेंद्र शाह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला मौका होगा, जब वह संयुक्त राष्ट्र के इस बड़े वार्षिक सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल प्रधानमंत्री से पहले 20 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। वह वहां विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों और मंत्री स्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ दूसरे देशों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

नेपाली प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल

बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाले नेपाली प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री शिसिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर और विदेश सचिव अमृत बहादुर राय शामिल होंगे।

इसके अलावा नेपाल सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। यह दल संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर नेपाल के विकास, पर्यावरण और जलवायु से जुड़े मुद्दों को सामने रखेगा।

विनाशकारी बाढ़ के बीच जलवायु परिवर्तन का मुद्दा

बालेंद्र शाह का अमेरिका दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब नेपाल हाल की विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित है। 26 अगस्त को मध्य नेपाल की भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई।

बाढ़ के कारण जान-माल के साथ बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नेपाल इस आपदा के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से राहत, पुनर्निर्माण और तकनीकी सहयोग हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ में बहने वाले 1410 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6145 लोग अब भी लापता बताए गए हैं।

ऐसे में UNGA में नेपाल की ओर से जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते प्रभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने नेपाल की चुनौतियों और पुनर्निर्माण की जरूरत को भी रख सकते हैं।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब