आसिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

CDF बनने के बाद असीम मुनीर का भड़काऊ रुख, भारत की ओर इशार कर फिर उगला जहर; कहा- हर खतरे के लिए तैयार

Asim Munir India Warning: पाक के सेना प्रमुख और नए चीफ डिफेंस ऑफ फोर्सेज फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर उकसाने वाला बयान दिया है। भारत का नाम लिए बिना उन्होंने इशारों में भड़काऊ बयान दिया।

अमन उपाध्याय

Pakistan CDF Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख और हाल ही में चीफ डिफेंस ऑफ फोर्सेज (CDF) नियुक्त किए गए फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर आक्रामक और भड़काऊ बयान देकर क्षेत्रीय तनाव को हवा देने की कोशिश की है। भारत के खिलाफ अक्सर कठोर भाषा का इस्तेमाल करने वाले मुनीर ने इस बार सीधे तौर पर भारत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके बयान का संकेत स्पष्ट रूप से भारत की ओर माना जा रहा है।

शनिवार को पाकिस्तान सेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, असीम मुनीर ने गुजरांवाला और सियालकोट के सैन्य छावनी क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें अभियानगत तैयारियों, युद्ध क्षमता को मजबूत करने से जुड़ी पहलों और मौजूदा सुरक्षा हालात पर विस्तृत जानकारी दी गई। दौरे के दौरान सैनिकों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की सेना आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार के खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुनीर ने इशारों में भारत को निशाना बनाया

मुनीर ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं शत्रुतापूर्ण हाइब्रिड अभियानों, चरमपंथी विचारधाराओं और राष्ट्रीय स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करने वाले विभाजनकारी तत्वों से पैदा होने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना करने में सक्षम हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ‘हाइब्रिड थ्रेट’ और बाहरी खतरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर मुनीर ने इशारों में भारत को निशाना बनाया है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव काफी बढ़ा था। अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस सैन्य कार्रवाई के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया।

सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर आपसी सहमति

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम 100 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सीमित सैन्य टकराव देखने को मिला। हालात तब शांत हुए जब 10 मई को दोनों पक्षों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर आपसी सहमति बनी।

सीजफायर से पहले भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना गया। इसके बावजूद असीम मुनीर लगातार आक्रामक बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। अपने ताजा दौरे के दौरान उन्होंने सैनिकों के ऊंचे मनोबल और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और मिशन-केंद्रित व कठोर प्रशिक्षण पर जोर दिया।

कमजोर स्थिति को छिपाने की कोशिश

विश्लेषकों का कहना है कि CDF बनने के बाद असीम मुनीर का यह बयान घरेलू दबाव और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की कमजोर स्थिति को छिपाने की कोशिश भी हो सकता है। भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की रणनीतिक और कूटनीतिक स्थिति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस