सांकेतिक एआई, फोटो 
विदेश

'यहां मेरा कोई नहीं...', US में भारतीय लड़की को कार ने मारी टक्कर, बेटी के लिए अकेले लड़ रहे पिता

Indian Girl Accident USA: कैलिफोर्निया के सैन जोस में भारतीय युवती आरती सिंह सड़क पार करते समय कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद से वह कोमा में हैं।

अमन उपाध्याय

California Indian Girl Accident: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन जोस शहर में रहने वाली भारतीय युवती आरती सिंह 9 नवंबर की रात एक प्रोफेशनल नेटवर्किंग इवेंट से घर लौट रही थीं। अपने निवास के पास सड़क पार करते समय अचानक एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आरती सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सांता क्लारा वैली मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां से अब तक उनका इलाज चल रहा है।

भोजन देने के लिए पेट में बड़ी सर्जरी

डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में आरती को गंभीर सिर पर चोट आई है और वह गहरे कोमा में हैं। उनकी स्थिति को स्थिर रखने के लिए डॉक्टरों ने सांस लेने में मदद हेतु गर्दन में ट्रैकिओस्टोमी सर्जरी और भोजन देने के लिए पेट में बड़ी सर्जरी की है। इन सभी प्रयासों के बावजूद अब तक उनकी आंखें नहीं खुली हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आगे का इलाज लंबा और चुनौतीपूर्ण होगा। दुर्घटना की खबर मिलने पर उनके पिता सुमीरन सिंह तुरंत भारत से अमेरिका पहुंचे। वे हर दिन आरती के बेडसाइड पर बैठकर उनसे बात करते हैं। भावुक सुमीरन कहते हैं कि यहां मेरा कोई नहीं है... बस मेरी बेटी है। मुझे विश्वास है कि वह मेरी बातें सुन रही होगी। बस एक दिन वह आंखें खोले, यही उम्मीद है।

हिट-एंड-रन का मामला नहीं

दुर्घटना के बाद पुलिस जांच भी जारी है। सैन जोस पुलिस डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि यह हिट-एंड-रन का मामला नहीं है। लेकिन चालक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। सुमीरन सिंह ने बताया कि उन्हें सिर्फ इतना बताया गया है कि चालक की उम्र करीब 50 वर्ष है और दुर्घटना के समय उसके पास बीमा नहीं था। पुलिस ने संभावित आरोपों या कानूनी कार्रवाई पर कोई स्पष्ट अपडेट नहीं दिया है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। विदेश की भूमि पर भाषा की बाधा, कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलता और दस्तावेज़ों तक पहुंच न होने से सुमीरन की परेशानियां और भी बढ़ गई हैं। इस कठिन समय में भारतीय समुदाय उनके लिए बड़ी ताकत बनकर सामने आया है।

सामुदायिक संगठन ने तुरंत सहायता का हाथ बढ़ाया

ओवरसीज ऑर्गनाइजेशन फॉर बेटर बिहार (O2B2) नामक सामुदायिक संगठन ने तुरंत सहायता का हाथ बढ़ाया और फंडरेजिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान सुमीरन के आवास, भोजन, अस्पताल के आवागमन और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन जुटा रहा है। संगठन ने बताया कि आरती के इलाज के खर्च लंबे समय तक चल सकते हैं, ऐसे में समुदाय की मदद बेहद जरूरी है।

भारत और अमेरिका दोनों जगहों में इस घटना को लेकर लोगों में गहरा दुख है। सोशल मीडिया पर भी आरती की जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। परिवार और समुदाय को उम्मीद है कि मेडिकल टीम के प्रयास और लोगों की दुआएं एक दिन आरती को होश में वापस ले आएंगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें