अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन से साथ पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'ट्रंप से नहीं डरते मोदी...बस', PM के समर्थन में सामने आई अमेरिकी सिंगर, राहुल गांधी की लगा दी क्लास

Mary Millben Support PM Modi: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के रूस से तेल खरीदने के समर्थन में कहा कि मोदी ट्रंप से नहीं डरते, बल्कि रणनीतिक फैसले लेकर भारत के हितों की रक्षा करते हैं।

अक्षय साहू

India-US Relations: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन रूस से तेल खरीदने का मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आ गई है। उन्होंने ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज सकते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ना तो ट्रंप से डरते है ना ही किसी विदेशी दबाव के सामने हार मानते हैं। मिलबेन ने ये बात राहुल गांधी के उस बयान का जवाब देते हुए कही जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं

राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया था कि वो डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं और अमेरिका के दबाव में रूस से तेल न खरीदना की बात मान ली। मैरी मिलबेन इस पर कहा कि, पीएम मोदी डरते नहीं, बल्कि रणनीतिक तरीके से फैसले लेते हैं। जिससे भारत का हित छिपा होता है।

पीएम मोदी से समर्थन में आई सिंगर

मैरी मिलबेन ने पहले भी खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी बात रखी है। उन्होंने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, "आप गलत हैं, राहुल गांधी। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते। मोदी जी लंबी रणनीति के साथ सोचते हैं। उनकी अमेरिका के साथ कूटनीति रणनीतिक है। जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा अपने देश के हित को प्राथमिकता देते हैं, वैसे ही मोदी भी भारत के हित को सर्वोपरि रखते हैं। यही एक सच्चे नेता की निशानी है।"

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आगे कहा, "शायद आप इस तरह के नेतृत्व को समझ नहीं पाएंगे क्योंकि आपके पास वह योग्यता नहीं है जो किसी प्रधानमंत्री में होनी चाहिए। बेहतर होगा कि आप अपने 'आई हेट इंडिया टूर' पर वापस चले जाएं, जिसका एकमात्र दर्शक आप खुद हैं।"

राहुल ने लगाया था आरोप

इससे पहले, राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार अमेरिका को भारत की नीतियों पर हावी होने देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने न केवल रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई, बल्कि ट्रंप को गाजा समझौते पर बधाई भी दी। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के प्रति असम्मानजनक रवैया दिखा चुके हैं। राहुल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने वित्त मंत्री के अमेरिका दौरे को रद्द कर दिया और ट्रंप के झूठे दावों पर कभी विरोध नहीं जताया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें