अमेरिका में आए भीषण बर्फीले तूफान की फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कोहराम, अब तक 80 से ज्यादा मौतें; प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन

US News In Hindi: अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 80 से अधिक लोगों की मौत के बीच विशेषज्ञों ने बचाव के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए हैं।

अमन उपाध्याय

America Winter Storm: अमेरिका इस समय भीषण बर्फीले तूफान और जानलेवा ठंड की चपेट में है। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) की रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले कई सालों में सबसे लंबा सर्दियों का मौसम साबित हो सकता है और फरवरी की शुरुआत तक इससे राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

अब तक इस आपदा के कारण 80 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दक्षिण कैरोलिना विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का कहना है कि लोग अक्सर तूफान से पैदा होने वाले खतरों को कम आंक लेते हैं जो जानलेवा साबित होता है।

मौतों के पीछे के चौंकाने वाले कारण

जानकारी के अनुसार, मौतें केवल ठंड के कारण नहीं बल्कि कई अन्य दुर्घटनाओं की वजह से भी हो रही हैं। कुछ लोग घरों के भीतर अत्यधिक ठंड का शिकार हुए तो कुछ बाहर बर्फ हटाते समय दिल का दौरा पड़ने से अपनी जान गंवा बैठे। एक दुखद घटना में, टेक्सास में तीन छोटे भाई एक जमे हुए तालाब की बर्फ टूटने से उसमें गिर गए और उनकी मौत हो गई। इसके अलावा, बिजली कटने के बाद हीटर या जनरेटर के गलत इस्तेमाल से 'कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग' के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। अकेले नैशविले में ही 40 से अधिक बच्चों का इस वजह से इलाज किया गया है।

बचाव के लिए क्या करें?

फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) ने नागरिकों को एक इमरजेंसी किट तैयार रखने की सलाह दी है। इस किट में पीने का पानी, बिना पकाने वाला भोजन, टॉर्च, बैटरी वाला रेडियो, फर्स्ट-एड किट, और पर्याप्त गर्म कपड़े (जैसे कंबल, टोपी, दस्ताने) होने चाहिए। चूंकि बिजली गुल होने पर हीटिंग और मेडिकल उपकरण बंद हो जाते हैं इसलिए मोबाइल के लिए पोर्टेबल चार्जर और मेडिकल बैकअप प्लान पहले से तैयार रखना जरूरी है।

बिजली जाने पर क्या करें?

यदि घर की बिजली चली जाए तो गर्मी को बचाए रखने के लिए परिवार के सभी सदस्यों को एक ही कमरे में रहना चाहिए और खिड़कियों को कंबलों से ढंक दे। घर के अंदर कभी भी कैंप स्टोव या जनरेटर का उपयोग न करें क्योंकि इनसे जहरीली गैस निकलती है।

बाहर निकलते समय बर्फ पर सावधानी से चलें क्योंकि गिरने से गंभीर चोट लग सकती है। बर्फ हटाते समय शरीर पर अधिक दबाव न डालें, विशेषकर दिल की बीमारी वाले लोग। यदि सीने में दर्द या सांस फूलने की समस्या हो तो तुरंत रुक जाएं।

तूफान के दौरान जब इंटरनेट और सेल सेवा ठप हो जाती है तब बैटरी रेडियो सूचना का सबसे भरोसेमंद स्रोत होता है। अपने पड़ोसियों, विशेषकर बुजुर्गों का हाल-चाल लेते रहें, क्योंकि स्थानीय सामाजिक संपर्क अक्सर संकट के समय जान बचाने में मदद करते हैं। तैयारी और धैर्य ही इस प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम करने का एकमात्र रास्ता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत