जमीन विवाद में हत्या (प्रतिकात्मक फोटो)  
विदेश

पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खून-खराबा, 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान के सुक्कुर शहर में रविवार को एक जमीन विवाद हो गया। जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी इसी जमीन के विवाद में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

साक्षी सिंह

सुक्कुर: पाकिस्तान के सुक्कुर शहर में रविवार को एक जमीन विवाद हो गया। जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पहले मामूली कहासुनी हुई इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ से हथियारों से हमला किया जाने लगा। वैसे बताया जा रहा है कि ये विवाद दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चला आ रहा था। इस विवाद ने आज पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

एक गुट से चार लोगों की मौत

बागरजी पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, एआरवाई न्यूज ने बताया कि इस हिंसक झड़प में एक गुट के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं झड़प में दूसरे गुट के एक शख्स की मौत हुई है।

एक्स पर पोस्ट

पहले भी हो चुकी है तीन लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी इसी जमीन के विवाद में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यानी इस जमीन विवाद में अब तक कुल आठ लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खैबर पख्तूनख्वा में पांच लोगों की मौत

पाकिस्तान के सुक्कुर में भूमि विवाद के अलावा एक हिंसक झड़प हुआ। एक दूसरी घटना में खैबर पख्तूनख्वा जिले में भी हुई। इसमें भी पांच लोगों की मौत हो गई । ये झड़प दो जनजातियों के बीच हुई। ये दूसरी घटना में खैबर पख्तूनख्वा जिले में हुआ। जनजातियों के बीच भी जमीन को लेकर झड़प हो गई। इसमें पांच लोग जान गंवा बैठे।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो