हेलन तुफान 
विदेश

US News: अमेरिका में कहर बरपा रहा हेलेन तुफान, 44 लोगों की मौत

अमेरिका में तूफान हेलेन ने कहर बरपा रहा है। तूफान हेलेन के कारण अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और फ्लोरिडा में भारी बाढ़ आई है। इससे जुड़ी हादसों में अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है।

साक्षी सिंह

पेरी: अमेरिका में तूफान हेलेन ने कहर बरपा रहा है। तूफान हेलेन के कारण अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और फ्लोरिडा में भारी बाढ़ आई है। इससे जुड़ी हादसों में अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है।

हेलेन तूफान ने क्षेत्र में बड़े स्तर पर तबाही मचाई है। इससे कई पेड़ उखड़ गए हैं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तूफान की वजह से एक मकान पर पेड़ गिर गया, जिसके कारण वहां रह रही एक महिला, उसके एक महीने के जुड़वां बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

यही नहीं घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान के दौरान तीन अग्निशमन कर्मियों की भी मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की गणना मुताबिक, हेलेन तूफान के कारण फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलाइना, दक्षिण कैरोलाइना, जॉर्जिया, और वर्जीनिया में कम से कम 44 लोग की जान जा चुकी है। तूफान हेलेन के कारण दक्षिणी जॉर्जिया के कुछ अस्पतालों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

बता दें कि फ्लोरिडा के बिग बेंड गांव में गुरुवार देर रात हेलेन तूफान ने दस्तक दी थी। उस दौरान तूफान की अधिकतम स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मूडीज एनालिटिक्स ने बताया कि तूफान के कारण 15 से 26 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां