Abhishek Banerjee Saayoni Ghosh Joint Property KMC Notice: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से ही टीएमसी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। राज्य के नए सीएम सुवेंदु ने पूर्व की ममता सरकार के कार्यकाल के दौरान लिए गए कई फैसलों को पटल दिया। टीएमसी के नेताओं के पुराने केस अब खुलने लगे हैं। इसी क्रम में अब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी कार्रवाई को मंजूरी मिल गई है।
कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी के 17 संपत्तियों की जांच के लिए नोटिस भेजा है। इस बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नगर निगम द्वारा जारी लिस्ट में अभिषेक बनर्जी के साथ सायोनी घोष का भी नाम है, लेकिन ये टीएमसी सांसद ही हैं या कोई और इस पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोलकाता नगर निगम के एक लिस्ट के अनुसार, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों में एक में सायोनी घोष का नाम है। मतलब एक प्रॉपर्टी में ज्वाइंट ऑनरशिप दिखाया है। इस लिस्ट के अनुसार, 19D सेवन टैंक्स लेन स्थित फ्लैट का मालिक सायोनी घोष और अभिषेक बनर्जी को संयुक्त रूप से बताया गया है। ऐसे में अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या ये TMC सांसद सायोनी घोष हैं या फिर कोई और?
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को जारी किए गए नगर निगम के नोटिस पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, अभिषेक बनर्जी कोई भगवान नहीं हैं। अगर भारतीय न्याय संहिता और नगर मामलों के कानून आम जनता पर लागू होते हैं। अगर वे आप पर, मुझ पर लागू होते हैं, तो वे अभिषेक बनर्जी पर भी लागू होंगे।
उनके पास 'लीप्स एंड बाउंड्स' के नाम पर और अपने पिता के नाम पर कई अवैध मकान हैं, जिनके कोई कागजात नहीं हैं। इसलिए हमें दस्तावेज दिखाइए। अवैध निर्माण हुआ है। आप बिना अनुमति के घर के अंदर एस्केलेटर नहीं लगवा सकते।
ये भी पढ़ें- बंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?
भाजपा नेता और शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी नेताओं के संपत्ति विवाद पर कहा, TMC में नंबर दो पर माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी कानून से ऊपर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेताओं से जुड़े कथित अवैध संपत्तियों की पहचान कर ली गई है।
नगर निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस पर मंत्री पॉल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बनर्जी परिवार और लीप्स एंड बाउंड्स (Leaps and Bounds) कंपनी से जुड़ी कई संपत्तियां भी इस जांच के दायरे में आईं हैं।