पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

सुवेंदु सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक हंटर; एक झटके में बदल डाले 12 जिलों के कप्तान, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal IPS Officers Transfer Notification: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सुवेंदु सरकार ने पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 179 IPS अफसरों का तबादला किया गया है।

अमन मौर्या

Suvendu Adhikari Government Police Reshuffle: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य के पुलिस प्रशासन में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य की बीजेपी सरकार ने 179 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का नोटिफिकेशन जारी किया। तबादले में लगभग 12 एसपी शामिल हैं, इसमें दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के एसपी भी हैं। डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी करते हैं।

सरकार का पहला बड़ा फेरबदल

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सुवेंदु अधिकारी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अपना पहला बड़ा फेरबदल किया। सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया। उन्हें कोलकाता पुलिस के संयुक्त सीपी (प्रशासन) का प्रभार दिया जा रहा है। जलपाईगुड़ी के एसपी अमरनाथ के. को पदोन्नत (प्रमोट) करके उत्तर बंगाल के इंटेलिजेंस ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है।

वैभव तिवारी बने कोलकाता के संयुक्त सीपी

पुरुलिया के एसपी वैभव तिवारी को अब कोलकाता पुलिस का संयुक्त सीपी (सशस्त्र पुलिस) नियुक्त किया गया है। बारासात पुलिस जिले की अधीक्षक पुष्पा को पूर्वी बर्दवान भेजा गया है। बांकुड़ा के एसपी सौमादित्य भट्टाचार्य को मालदा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का प्रभार दिया गया है।

वहीं, दक्षिण दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक चिन्मय मित्तल का भी तबादला कर दिया गया है। हुगली ग्रामीण एसपी कुमार सनी राज को पुरुलिया का प्रभार दिया गया है। बारुईपुर पुलिस जिले के अधीक्षक शुवेंद्र कुमार को कोलकाता पुलिस की वायरलेस शाखा का प्रभार दिया गया है।

डायमंड हार्बर के एसपी को मिली यहां की जिम्मेदारी

सांसद अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर पुलिस जिले की एसपी ईशानी पाल को अब नई जिम्मेदारी मिली है। ईशानी पाल अब कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी का पदभार संभाल लिया है। बंगाल एसटीएफ के अधीक्षक पारिजात विश्वास को प्रवर्तन शाखा में भेजा गया है। पूर्वी बर्दवान के एसपी सायक दास का भी तबादला कर दिया गया है।

बंगाल एसटीएफ के डीआईजी सुधीर कुमार नीलकंठम को पश्चिम बंगाल पुलिस की काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (सीआईएफ) के महानिरीक्षक (आईजी) का प्रभार दिया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पुलिस की सशस्त्र पुलिस के संयुक्त सीपी शुभंकर भट्टाचार्य को ट्रैफिक डीआईजी का प्रभार दिया गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता