दिलीप घोष-कल्याण बनर्जी-कपिल सिब्बल (सौजन्य-IANS फाइल फोटो) 
पश्चिम बंगाल

सांसद को शोभा नहीं देता... कल्याण बनर्जी की नौटंकी पर मंत्री दिलीप घोष ने बोला हमला, कपिल सिब्बल को दी नसीहत

West Bengal Politics: मंत्री दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों की खबरों का खंडन किया। उन्होंने इस घटना को नौटंकी बताया। इस बीच, उन्होंने कपिल सिब्बल को नसीहत दी है।

प्रिया जैस

West Bengal Politics Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों पर हुए हमले को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला होने के बाद स्थिति गरमा गई। हमले के दूसरे दिन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमले की खबरें सामने आई थी। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस बात का खंडन किया है। उनका कहना है कि कल्याण बनर्जी ड्रामा कर रहे है। उनके इस ड्रामे पर मंत्री दिलीप घोष ने उन्हें जमकर घेरा है। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "सबने देखा कि क्या हुआ। किसी ने उन्हें (कल्याण बनर्जी को) न तो मारा और न ही धक्का दिया। यह सब कोरा ड्रामा था। हमने संसद में भी उन्हें पहले ऐसी नौटंकी करते देखा है, इसीलिए लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।"

दिलीप घोष ने कल्याण बनर्जी पर बोला हमला

दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें यह शोभा नहीं देता। वे बोले, "एक वरिष्ठ वकील, नेता और सांसद होने के बावजूद, उनके बर्ताव को लेकर बार-बार शिकायतें मिली हैं, जिनमें उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं। लोग उनसे नाराज हैं, और उन्हें संयम बरतना चाहिए। इस तरह का ड्रामा उनके कद के नेता को शोभा नहीं देता। अगर कोई चोट लगी ही नहीं थी, तो फिर इस सारे ड्रामे का क्या मतलब था?"

दिलीप घोष ने बताया कि महिलाओं के साथ भी कल्याण बनर्जी के बर्ताव को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी है। काकोली घोष ने तो उनके खिलाफ ओम बिरला से शिकायत भी की है। उन्होंने कल्याण बनर्जी पर महिलाओं के साथ बदसूलकी का आरोप लगाते हुए ओम बिरला को पत्र लिखा था।

कपिल सिब्बल को दी नसीहत

बंगाल में टीएमसी सांसदों पर हुए हमलों पर कपिल सिब्बल ने भाजपा की निंदा की थी। मंत्री दिलीप घोष ने कपिल सिब्बल को नसीहत देते हुए कहा, "मैं कपिल सिब्बल को पश्चिम बंगाल आने का न्योता देना चाहूंगा। सड़क किनारे किसी चाय की दुकान पर बैठें और एक कप चाय पिएं। खुद देखें कि बंगाल में हालात क्या हैं और लोग आपका स्वागत कैसे करते हैं। इन भ्रष्ट लोगों के पीछे खड़े न हों। आपकी जिंदगी तो पैसे के पीछे बर्बाद हो गई। इन लोगों को बचाने का पाप क्यों कर रहे हैं? क्यों गांधी परिवार के पीछे घूमते-घूमते अपनी जिंदगी बिता देंगे।"

कल्याण बनर्जी का बचाव करने वाले नेताओं पर भी उन्होंने निशाना साधा। मंत्री दिलीप घोष ने मदन मित्रा को निशाना बनाते हुए कहा, मैं मदन मित्रा से कहना चाहूंगा कि वे जिम्मेदारी से बोलें और कुणाल घोष का बचाव करने से बचें। अपने भविष्य के बारे में सोचें। आप एक वरिष्ठ नेता हैं, और जिस तरह से आप बोल रहे हैं, वह अनुचित है।

इमरान खान को नोटिस मिलने पर चिराग की टिप्पणी, आंतरिक मामले में गैर-भारतीय के हस्तक्षेप को अस्वीकार्य बताया

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

CEC को पद छोड़ना ही होगा... जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर हमला, SIR तत्काल रोकने की मांग

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल