टीएमसी ने जीता चुनाव AI Generated Image
पश्चिम बंगाल

बंगाल में TMC का धमाकेदार कमबैक, इस चुनाव में BJP को पछाड़कर दर्ज की बंपर जीत, बढ़ गई सुवेंदु अधिकारी की टेंशन

West Bengal Bar Council Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राहत की सांस ली है। टीएमसी ने बार काउंसिल चुनाव में भाजपा को बड़े अंतर से मात दी है।

प्रिया जैस

West Bengal Bar Council Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यह चर्चा थी कि अब तृणमूल कांग्रेस का बंगाल से सफाया हो जाएगा। इसी सोच के साथ टीएमसी के कई नेताओं ने ममता बनर्जी का साथ भी छोड़ दिया और अपनी अलग पार्टी भी बना ली।

हालांकि, अब पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव के नतीजे आने के बाद यह बात साफ हो गई है कि टीएमसी अभी भी जिंदा है। इस चुनाव में टीएमसी ने बंपर जीत हासिल कर भाजपा को चेताया है कि टीएमसी अभी खत्म नहीं हुई है और वो कभी भी कमबैक कर सकती है।

टीएमसी ने ली राहत की सांस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद बार काउंसिल चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी ने राहत की सांस ली है। दरअसल, बुधवार को बार काउंसिल चुनाव के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें TMC ने 23 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की। टीएमसी के मुकाबले भाजपा और कांग्रेस जरा भी नहीं टिक पाई। इस चुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीती, लेफ्ट फ्रंट ने भी तीन तो वहीं कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की।

बंगाल में TMC की बड़ी जीत

आपको जानकारी दें, कि पश्चिम बंगाल बार काउंसिल की कुल 23 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इस चुनाव में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने 15 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा।

जहां भाजपा नहीं टिकी वहां लेफ्ट फ्रंट को तीन सीटें मिलीं और कांग्रेस पार्टी तो दो सीटों पर ही सिमट गई। नतीजे आने के बाद टीएमसी से जुड़े वकीलों में जश्न का माहौल है। साथ ही टीएमसी के नेताओं ने भी राहत की सांस ली है।

भाजपा और सुवेंदु अधिकारी को लगा झटका

बंगाल में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा का मानना था कि अब राज्य में पार्टी का दबदबा होगा और बार काउंसिल चुनाव में भी भाजपा की विजय होगी। इस सोच के बाद अचानक से अपनी आंखों के सामने पार्टी की बड़ी हार देखना सीएम सुवेंदु अधिकारी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

महिलाओं के लिए 5 सीटें आरक्षित

सुप्रीम कोर्ट के नए नियमों के तहत, बार काउंसिल की 23 सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। इन आरक्षित सीटों में से TMC ने चार और कांग्रेस ने एक सीट जीती। अब, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया दो और महिला सदस्यों को नॉमिनेट करेगी। इन दो सदस्यों के शामिल होने से बार काउंसिल में सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।

टीएमसी के इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

बार काउंसिल चुनाव में TMC समर्थित उम्मीदवारों में तृणमूल लीगल सेल के शुभाशीष चक्रवर्ती सबसे बड़े अंतर से जीते। वैश्वानर चटर्जी, अंसार मोंडल, अशोक देब, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी जैसे प्रमुख TMC उम्मीदवारों ने भी बेहतर वोटों से जीत दर्ज की। TMC लीगल सेल के सदस्य संजय बर्धन ने बताया कि पूरे राज्य की विभिन्न जिला अदालतों में वकीलों ने इस मतदान में हिस्सा लिया था। अब टीएमसी जल्द ही बार काउंसिल में अपना नया बोर्ड बनाएगी।

1937 की गलती दोहरा रही पार्टी, वंदे मातरम पर कांग्रेस के फैसले से भड़के अमित शाह, बोले- देश के बंटवारे की...

मेरी टेबल पर हैं सारे सबूत, खुलासे के लिए मजबूर न करें, सदन में गुस्से से लाल हुए CM विजय, दे डाली चेतावनी

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

राजीव गांधी की जयंती, 'सूचना प्रौद्योगिकी के जनक' को राजनाथ सिंह ने किया नमन, विकास यात्रा में सराहा योगदान

RSS नेताओं का सम्मान नहीं... बैन करो, अमेरिकी संस्था USCIRF ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार से की अपील, क्यों मचा बवाल?