बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

15 साल बंगाल पर राज, फिर भी ना घर-ना कार; ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति? सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में नाम

Mamata Banerjee Net Worth: एडीआर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारत के 31 राज्यों की मुख्यमंत्रियों में ममता बनर्जी को सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता था।

मनोज आर्या

West Bengal CM Mamata Banerjee Net Worth: पश्चिम बंगाल में सोमवार, (4 मई) को विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच लोग उनकी फाइनेंशियल प्रोफाइल को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि लंबे समय से बंगाल की सत्ता में रहने वालीं महिला सीएम कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं। असल में ममता बनर्जी की गिनती देश के उन नेताओं में की जाती है, जो बहुत साधारण रहना पसंद करते हैं। ममता के चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास कुल 15.4 लाख रुपये की संपत्ति है।

काफी लंबे समय से देश की राजनीति और 15 साल तक बंगाल के मुख्यमंत्री की पद संभालने वाली ममता बनर्जी का कोई अपना घर नहीं है। इसके अलावा उनके पास न तो कोई कार है और न ही कोई चल संपत्ति। ममता बनर्जी की संपत्ति का यह ब्यौरा उन्हें देश के उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल करता है, जिनके पास बहुत ज्यादा संपत्ति नहीं है।

सीएम ममता बनर्जी के कितने पैसे?

टीएमसी प्रमुख के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल अचल संपत्ति 15,37,509.71 रुपये है। इसका पैसे का बड़ा हिस्सा बैंक में जमा है। ममता बनर्जी के इंडियन बैक के सेविंग अकाउंट में 12,36, 209.71 रुपये हैं। इसके अलावा एक अन्य बैंक में उनके पास 40 हजार रुपये हैं, जो चुनाव में खर्च के लिए रखा गया है। इस तरह ममता का कुल बैंक बैलेंस 12,76, 209 रुपये है।

न घर, न जमीन और न कोई कार

बैंक बैलेंसे से इतर कैश की बात करें तो बंगाल की मुख्यमंत्री के पास कुल 75, 700 रुपये कैश के रूप में है। इसके अलावा उनके पास 9 ग्राम 750 मिलीग्राम के सोने की ज्वेलरी है। चुनावी हलफनामे में दी जानकारी के अनुसार, वित वर्ष 2025-26 में 40,600 रुपये की कटौती है। ममता बनर्जी ने घोषित कर रखा है कि उनके पास कृषि या गैर कृषि योग्य को जमीन भी नहीं है। इसके अलावा उनके पास न तो कोई महंगी प्रॉपर्टी है और न ही कोई प्राइवेट कार है।

सालाना इनकम में उतार-चढ़ाव

वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वार्षिक आय 23,21,570 रुपये रही थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान मुख्यमंत्री की वार्षिक आय 20,72,740 रुपये थी। वहीं, साल 2021-22 में उनकी सालाना आय सबसे ज्यादा, 38,14,410 रुपये थी। ममता बनर्जी के इनकम का मुख्य सोर्स उनकी अधिकारिक पद ही है, जो उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग करता है।

ममता बनर्जी की गिनती देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में की जाती है। एडीआर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारत के 31 राज्यों की मुख्यमंत्रियों में ममता बनर्जी को सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर पहचाना जाता था। तब उनकी कुल इनकम सिर्फ 15 लाख रुपये थी।

ममता बनर्जी की राजनीतिक सफर

बता दें कि साल 1970 में कांग्रेस (आई) के साथ ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद साल 1998 में ममता बनर्जी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की नींव रखीं। तब से लेकर अब तक अलग-अलग समय में उन्होंने केंद्र सरकार से लेकर राज्य की सत्ता में अहम भूमिका निभाईं। साल 2001 में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के अंदर लंबे समय से चल रही वाम मोर्चे का किला उखाड़ते हुए टीएमसी की सरकार के बनाने में सफल हुईं थी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z