- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Assembly Election 2026 Why Bjp Tensed Before Counting Tmc
एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत, फिर भी मतगणना से पहले क्यों बढ़ी BJP की टेंशन? सामने आया ये चौकाने वाला आंकड़ा
BJP Tensed Before Counting In West Bengal: बंगाल विधानसभा चुनाव की नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।
- Written By: मनोज आर्या

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, (सोर्स-AI)
West Bengal Assembly Elections Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार, (4 मई, 2026) को जारी होने वाला है। इससे पहले 29 अप्रैल को अलग-अलग एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के आंकड़ें जारी कर चुके हैं। 7 एजेंसियों में से 5 ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत का जादुई आंकड़ा मिलता हुआ दिखाया है। वहीं, दो सर्वे एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल में ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी (TMC) को बहुमत मिलने की संभावना जताई है। सबसे पहले यह जान लें की बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होगी।
एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डाले तो जेवीसी (JVC) ने अपने सर्वे में टीएमसी को 131-152 सीटें दी है। वहीं, बीजेपी को 138-159 सीटें मिलता हुआ दिखाया है। पी मार्क (P-Marq) के सर्वे में टीएमसी को 118-138 सीटें मिल रही हैं, जबकि भाजपा 150-175 सीटें जीत रही है। Matrize ने सत्ताधारी टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, बीजेपी को 146-161 सीटे मिलने की बात कही है।
Janmat Polls के आंकड़ों में TMC सरकार
Peoples Pulse के सर्वे के मुताबिक, 177 से 187 सीटों के साथ बंगाल में फिर टीएमसी की सरकार बन रही है, जबिक भाजपा सिर्फ 95-110 सीटों पर ही जीत रही है। Chanakya Strategies ने टीएमसी को 130 से 140 सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं, बीजेपी को 150 से 160 सीटें दिया है। Poll Diary टीएमसी 99-127 और BJP 142-171, Janmat Polls ने टीएमसी 195-205 और BJP सिर्फ 80-90 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है। ये जो तमाम आंकड़े हैं, वो एजेंसियों ने अपने सर्वे के आधार पर जारी किए हैं। बंगाल चुनाव का आखिरी नतीजा कल यानी सोमवार, 2 मई को जारी होगा।
सम्बंधित ख़बरें
कहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
बंगाल चुनाव का नागपुर पर असर, मानसून से पहले झटका; मजदूरों की कमी से सड़क और बिल्डिंग कार्य प्रभावित
TMC में बड़ी बगावत! पूर्व मंत्री ने अभिषेक बनर्जी और SDPO के खिलाफ थाने में की शिकायत, खोले अंदरूनी राज
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा में उत्साह
बंगाल विधानसभा चुनाव की नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। वहीं, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज करते हुए अपने जीत का दावा कर रही हैं। एक तरफ जहां एग्जिट पोल के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बना हैं। वहीं, दूसरी ओर 2021 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े और फाइनल नतीजे भगवा पार्टी के लिए मायूसी का कारण भी बन रहा है। आइए सबसे बहले 2021 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालते हैं।
बंगाल चुनाव 2021 के एग्जिट पोल का डेटा
| एजेंसी | TMC | BJP |
|---|---|---|
| एबीपी-सी वोटर | 152–164 | 109–121 |
| रिपब्लिक टीवी-CNX | 128–148 | 128–138 |
| CNN न्यूज़ 18 | 162 | 115 |
पिछले एग्जिट पोल के आंकड़ों से बढ़ी टेंशन
इस बार की तरह 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान तमाम सर्वे एजेंसियों ने बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। हालांकि, चुनावी नतीजे सामने आने के बाद बीजेपी सिर्फ 77 सीटों पर सिमट कर रह गई। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव के बीच लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि किसी भी हाल में बीजेपी ‘डबल डिजिट’ का आंकड़ा नहीं छू सकती और नतीजा भी कुछ ऐसा ही रहा। यहीं वो डर है जो मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। चुनावी जानकारों का ऐसा मानना है कि अगर एग्जिट पोल के नतीजे एग्जैक्ट से थोड़ी भी अलग होते हैं, तो बंगाल में फिर से ‘दीदी’ यानी ममता बनर्जी की सरकार बन सकती है।
TMC के इंटरनल सर्वे में चौंकाने वाला दावा
इस बीच ‘द वॉल’ (The Wall) मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के दो ताकतवर केंद्रों कालीघाट और कैमक स्ट्रीट से सामने आई इंटरनल रिपोर्ट ने नई बहस छेड़ दी है। इस रिपोर्ट में टीएमसी की जीत का जो गणित समझाया गाय है, वह किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: TMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
ग्राउंड लेवल पर काफी अलग आंकड़े
पार्टी के रणनीतिकारों का ऐसा मानना है कि जमीन पर लहर एग्जिट पोल के आंकड़ों से काफी अलग है। ममता बनर्जी ने कार्यकार्ताओं को मतगणना केंद्रों पर सख्ती से डटे रहने का निर्देश दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि टीएमसी एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार में वापसी करेगी। यह लड़ाई अब केवल वोटों की नहीं, बल्कि साख और दावों की बन चुकी है।
West bengal assembly election 2026 why bjp tensed before counting tmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














