West Bengal Assembly Elections Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार, (4 मई, 2026) को जारी होने वाला है। इससे पहले 29 अप्रैल को अलग-अलग एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के आंकड़ें जारी कर चुके हैं। 7 एजेंसियों में से 5 ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत का जादुई आंकड़ा मिलता हुआ दिखाया है। वहीं, दो सर्वे एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल में ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी (TMC) को बहुमत मिलने की संभावना जताई है। सबसे पहले यह जान लें की बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होगी।
एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डाले तो जेवीसी (JVC) ने अपने सर्वे में टीएमसी को 131-152 सीटें दी है। वहीं, बीजेपी को 138-159 सीटें मिलता हुआ दिखाया है। पी मार्क (P-Marq) के सर्वे में टीएमसी को 118-138 सीटें मिल रही हैं, जबकि भाजपा 150-175 सीटें जीत रही है। Matrize ने सत्ताधारी टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, बीजेपी को 146-161 सीटे मिलने की बात कही है।
Peoples Pulse के सर्वे के मुताबिक, 177 से 187 सीटों के साथ बंगाल में फिर टीएमसी की सरकार बन रही है, जबिक भाजपा सिर्फ 95-110 सीटों पर ही जीत रही है। Chanakya Strategies ने टीएमसी को 130 से 140 सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं, बीजेपी को 150 से 160 सीटें दिया है। Poll Diary टीएमसी 99-127 और BJP 142-171, Janmat Polls ने टीएमसी 195-205 और BJP सिर्फ 80-90 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है। ये जो तमाम आंकड़े हैं, वो एजेंसियों ने अपने सर्वे के आधार पर जारी किए हैं। बंगाल चुनाव का आखिरी नतीजा कल यानी सोमवार, 2 मई को जारी होगा।
बंगाल विधानसभा चुनाव की नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। वहीं, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज करते हुए अपने जीत का दावा कर रही हैं। एक तरफ जहां एग्जिट पोल के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बना हैं। वहीं, दूसरी ओर 2021 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े और फाइनल नतीजे भगवा पार्टी के लिए मायूसी का कारण भी बन रहा है। आइए सबसे बहले 2021 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालते हैं।
| एजेंसी | TMC | BJP |
|---|---|---|
| एबीपी-सी वोटर | 152–164 | 109–121 |
| रिपब्लिक टीवी-CNX | 128–148 | 128–138 |
| CNN न्यूज़ 18 | 162 | 115 |
इस बार की तरह 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान तमाम सर्वे एजेंसियों ने बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। हालांकि, चुनावी नतीजे सामने आने के बाद बीजेपी सिर्फ 77 सीटों पर सिमट कर रह गई। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव के बीच लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि किसी भी हाल में बीजेपी 'डबल डिजिट' का आंकड़ा नहीं छू सकती और नतीजा भी कुछ ऐसा ही रहा। यहीं वो डर है जो मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। चुनावी जानकारों का ऐसा मानना है कि अगर एग्जिट पोल के नतीजे एग्जैक्ट से थोड़ी भी अलग होते हैं, तो बंगाल में फिर से 'दीदी' यानी ममता बनर्जी की सरकार बन सकती है।
इस बीच ‘द वॉल’ (The Wall) मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के दो ताकतवर केंद्रों कालीघाट और कैमक स्ट्रीट से सामने आई इंटरनल रिपोर्ट ने नई बहस छेड़ दी है। इस रिपोर्ट में टीएमसी की जीत का जो गणित समझाया गाय है, वह किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: TMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
पार्टी के रणनीतिकारों का ऐसा मानना है कि जमीन पर लहर एग्जिट पोल के आंकड़ों से काफी अलग है। ममता बनर्जी ने कार्यकार्ताओं को मतगणना केंद्रों पर सख्ती से डटे रहने का निर्देश दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि टीएमसी एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार में वापसी करेगी। यह लड़ाई अब केवल वोटों की नहीं, बल्कि साख और दावों की बन चुकी है।