कोलकाता स्थित तृणमूल भवन, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

पहले चुनाव में मात, अब छिन जाएगा TMC का दफ्तर? संकट में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला

Trinamool Congress: नगर निगम के अधिकारी तिलजाला के वार्ड-66 में कड़ी सुरक्षा के बीच अनाधिकृत हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व टीएमसी विधायक जावेद खान के बेटे फैयाज खान करते हैं।

मनोज आर्या

Trinamool Congress gets notice to vacate office: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मिली हार और सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस की परेशानियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। अब पार्टी के अस्थायी मुख्यालय तृणमूल भवन को लेकर भी नई मुश्किल खड़ी हो गई है। कोलकाता के ईएम बाइपास के पास स्थित बहुमंजिला इमारत के मालिक ने पार्टी को 2 महीने के भीतर कार्यालय खाली करने का नोटिस भेज दिया है। एपी कैनाल साउथ रोड स्थित इस मकान के मालिक मनोतोस साहा उर्फ मोंटू साहा ने तृणमूल नेतृत्व को कहा है कि तय समय सीमा के अंदर कार्यालय खाली कर दिया जाए।

दरअसल, साल 2022 में तृणमूल कांग्रेस ने तपसिया स्थित अपने पुराने और स्थायी मुख्यालय के पुनर्निर्माण के कारण अस्थायी रूप से इस इमारत को किराये पर लिया था। शुरुआत में दो साल का समझौता हुआ था, जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया।

तृणमूल भवन पर हमले की आशंका

अब एग्रीमेंट का समयसीमा खत्म होने के बाद बिल्डिंग के मालिक ने अपनी प्रॉपर्टी वापस लेने का फैसला किया है। मोंटू साहा का कहना है कि 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से उनके भवन पर हमले की आशंका बनी हुई थी। उनका दावा है कि वह अपनी संपत्ति को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी से कार्यालय खाली करने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने मौखिक रूप से दो महीने के भीतर भवन खाली करने का भरोसा दिया है और सभी बकाया किराया चुका दिया गया है।

TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने क्या कहा?

इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए टीएमसी प्रवक्ता और विधायक कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी ने इस बिल्डिंग को किराये पर लिया था। अगर मालिक अब उसे वापस चाहते हैं तो यह उनका अधिकार है। सूत्रों के मुताबिक, तपसिया रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस के पुराने मुख्यालय का मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पार्टी जल्द ही अपने पुराने कार्यालय में लौट सकती है।

दूसरी ओर, कोलकाता नगर निगम ने रविवार को तिलजाला, कस्बा और बेलेघाटा सहित शहर के कई हिस्सों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि केएमसी ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन ढांचों को ध्वस्त किया, जो नगर नगम के नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए थे। नगर निगम के अधिकारी तिलजाला के वार्ड-66 में पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच इमारतों के अनाधिकृत हिस्सों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व तृणमूल कांग्रेस के विधायक जावेद खान के बेटे फैयाज अहमद खान करते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ