सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

सबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प

Suvendu Adhikari Speech: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में जनता का आभार व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस को कड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने कहा कि वे विरोधियों के हर कृत्य का हिसाब लेंगे।

प्रतीक पाण्डेय

Suvendu Adhikari Nandigram Visit: नंदीग्राम में रविवार को एक बार फिर भारी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यहां पहुंचकर जनता का शुक्रिया अदा किया और विरोधियों को चेतावनी देते हुए राज्य के भविष्य का खाका पेश किया। चुनाव परिणामों के बाद नंदीग्राम के लोगों से अपने जुड़ाव को दोहराते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने तकनीकी कारणों से यह सीट छोड़ी हो, लेकिन वे यहां के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भावुक अंदाज में कहा कि नंदीग्राम से उनका रिश्ता बहुत पुराना है और वे हमेशा यहां के 'बेटे' बनकर रहेंगे। उन्होंने पिछली चुनावी जीत का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि वे उन्हें हराने आई थीं लेकिन खुद हारकर पवेलियन लौट गईं। शुभेंदु ने बताया कि उन्होंने न केवल उन्हें हराया, बल्कि उन बूथों और क्षेत्रों में भी बढ़त बनाई जहां महिला मतदाताओं और उनके खास मंत्रियों का प्रभाव माना जाता था। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे मुश्किल से मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

'हिसाब तो होगा ही', टीएमसी को दी सीधी चेतावनी

शुभेंदु अधिकारी का सबसे कड़ा रुख तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ देखने को मिला। उन्होंने सार्वजनिक मंच से चेतावनी देते हुए कहा, "मैं कुछ भी नहीं भूला हूं, सबका हिसाब होगा।" उन्होंने टीएमसी के शासनकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उन पर दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि अब गुंडों की असली जगह जेल होगी। हालांकि, उन्होंने समर्थकों से कानून हाथ में न लेने की अपील की और कहा कि पुलिस को अब 'पार्टी कैडर' के बजाय 'सत्यमेव जयते' के सिद्धांत पर काम करना होगा।

पीएम मोदी के आशीर्वाद से बंगाल का पुनर्निर्माण: अधिकारी

राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 साल की लेफ्ट और 15 साल की टीएमसी सरकार के बाद अब बंगाल को फिर से बनाने की जरूरत है। उन्होंने अपने विजन के मुख्य बिंदुओं को साझा किया:

  • शिक्षित युवाओं के लिए नौकरी और राज्य में नए उद्योगों की स्थापना।
  • किसानों को फसल के सही दाम और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना।
  • सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों का आधुनिकीकरण, पीने का साफ पानी, बिजली और बेहतर सड़कें व पुल।
  • राज्य में वास्तविक लोकतंत्र लाना और पुलिस प्रशासन में सुधार करना।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक जैसी है और वे पीएम मोदी के आशीर्वाद व सहयोग से बंगाल को इस बुरी हालत से बाहर निकालेंगे।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें