सुवेंदु अध‍िकारी मंत्र‍ियों के साथ (Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

West Bengal: सुवेंदु अध‍िकारी ने मंत्र‍ियों को बांटे व‍िभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

West Bengal Cabinet Portfolio: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों में विभाग बांट द‍िए हैं। दिलीप घोष को सबसे मजबूत मंत्रालयों में से एक ग्रामीण विकास व पशुधन मंत्रालय मिला है।

अर्पित शुक्ला

West Bengal Cabinet Ministers Portfolio: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कैबिनेट गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। दिलीप घोष को पंचायत व ग्रामीण विकास और कृषि विपणन, अग्निमित्रा पाल को नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग, अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग, खुधीराम टुडू को आदिवासी विकास विभाग और निशिथ प्रामाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग और खेल व युवा कल्याण विभाग मिला है।

बता दें कि ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को खत्म कर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार के इन मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। सोमवार को सुवेंदु सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं को पूरे राज्य में लागू करने का फैसला लिया गया।

किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

  • दिलीप घोष: पंचायत और पशु संसाधन विकास
  • अशोक कीर्तनिया: खाद्य मंत्री
  • खुदीराम टुडू: पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • अग्निमित्रा पॉल: महिला एवं बाल कल्याण
  • निशिथ प्रामाणिक: उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण

पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले

आयुष्मान भारत योजना लागू: सुवेंदु कैबिनेट ने बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस योजना को पिछली टीएमसी सरकार ने रोक रखा था। स्कूल की नौकरियों में राहत: सरकार ने स्कूल की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। सीमा सुरक्षा पर बड़ा फैसला: बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 600 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने की औपचारिक मंजूरी दे दी गई है।

पुरानी योजनाएं लागू रहेंगी

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने साफ कहा कि राज्य की किसी भी मौजूदा योजना को बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम उन लोगों की पहचान कर उन्हें लिस्ट से हटाएंगे जो इसके हकदार नहीं हैं, जैसे कि मृत व्यक्ति या गैर-भारतीय।

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी