बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी सोर्स-(सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

West Bengal Politics Heats Up: पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में जल्द UCC लागू होगा साथ ही लव जिहाद व जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनेगा।

आशीष शुक्ला

Shubhendu Said UCC Will Be Implemented Soon: पश्चिम बंगाल में सियासत गरमाया हुआ है। सूबे के मुखिया आक्रमक मुड में नजर आ रहे है। इसी बीच समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया था। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का दावा करते हुए कहा है कि सरकार इसके लागू होने के बाद 'लव जिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 महीने के भीतर UCC लागू किया जाएगा उन्होंने दावा किया कि UCC लागू होने के इसके बाद ‘लव जिहाद’ व जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार गौ-माता की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

ममता पर जमकर बरसे शुभेंदु

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाली और गैर-बंगाली लोगों के बीच खाई बन गई है। शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि उनकी सरकार का प्रयास समाज को एकजुट करने का होगा और राज्य में किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधि को जगह नहीं दी जाएगी।

गीता और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

जनता को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने धार्मिक आयोजनों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को करीब 20 हजार लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को करीब 10 लाख लोगों के गीता पाठ में शामिल होने का दावा किया गया है।

सीएम ने सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इन आयोजनों के जरिए धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उनके बयान के बाद बंगाल की राजनीति में UCC, धर्मांतरण और धार्मिक आयोजनों को लेकर तनातनी और बहस तेज होने के कयास लगाएं जा रहे हैं।

नंदीग्राम उपचुनाव पर पूरे राज्य की नजर

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद से ही बंगाल की सियासत में सीट को लेकर चर्चा थी कि शुभेंदु अधिकारी किस सीट को पास रखेंगे और कौन सी सीट छोड़ेगे। उन्होंने भवानीपुर सीट को पास रखा है। जिसके बाद आगामी 6 अक्टूबर को नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान होना है जिसका परिणाम 9 अक्टूबर को आएगा। ये भाजपा की परम्परागत और हाई प्रोफाइल सीट पर सभी की नजर टिकी हुई है।

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, इन पांच चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे अधिकारी; मॉक पोल की भी तैयारी