विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

West Bengal Vidya Bharati Schools: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में विद्या भारती के 1,000 स्कूल खोलने का लक्ष्य घोषित किया है। फिलहाल राज्य में 313 स्कूल संचालित हैं।
Suvendu Adhikari
सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में विद्या भारती के 1,000 स्कूल खोलने का किया ऐलान सोर्स- IANS
Published on
Updated on

Suvendu Adhikari 1000 Vidya Bharti School: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अगले एक साल के अंदर राज्यभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शिक्षा शाखा विद्या भारती के कम से कम 1,000 स्कूल खोलने का लक्ष्य घोषित किया है। कोलकाता में विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष के भीतर हर जिले, नगर पालिका और पंचायत स्तर तक इस शिक्षा मॉडल का विस्तार किया जाना चाहिए।

वर्तमान में पश्चिम बंगाल में विद्या भारती के 313 स्कूल संचालित हैं, जबकि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए करीब 687 नए संस्थान स्थापित करने होंगे। अधिकारी ने मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना में भी अधिक स्कूल खोलने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पाठ्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वामी प्रणवानंद के योगदान को शामिल करने की भी बात कही।

313 से बढ़ाकर 1,000 संस्थान बनाने की तैयारी

रिपोर्ट के बाद मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में वर्तमान में विद्या भारती के कुल 313 स्कूल चल रहें हैं। सीएम ने कहा 1,000 स्कूलों के आंकड़े के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में कम से कम 687 और नए स्कुल खोलने होंगे।

उन्होंने मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना में और अधिक विद्या भारती स्कूल खोलने की भी बात भी कही और इन दोनों जिलों में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया। वहीं सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ये भी घोषणा किया कि शिक्षा शाखा स्कूल के पाठ्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वामी प्रणवानंद के योगदान और बलिदानों को शामिल किया जाएगा।

Suvendu Adhikari
बंगाल में संघ के 1,000 स्कूलों पर संजय राउत का तीखा हमला, बोले क्या टीचर ब्रिटेन-अमेरिका से लाएंगे?

हर ब्लॉक में एक विद्या भारती स्कूल की योजना

बता दें कि संगठन ने वर्तमान समय में राज्य के 345 ब्लॉकों में से 313 स्कूलों का संचालन कर रहा है। इस संगठन का उद्देश्य है कि सभी ब्लॉकों में एक संस्थान को स्थापित करने का है। विद्या भारती के संयुक्त आयोजन सचिव पार्थ घोष ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, हमारे द्वारा चलाई जा रही यह योजना आने वाले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल के अंदर 150 ब्लॉकों से हर ब्लॉक में एक स्कूलों का विस्तार करने की है।

विद्या भारती क्या है, कितने स्कूल संचालित करती है?

विद्या भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शिक्षा शाखा मानी जाती है। संगठन के अनुसार, वह देशभर में 12,000 से अधिक स्कूल और 10,000 से ज्यादा बाल संस्कार केंद्रों को संचालित करता है।

पश्चिम बंगाल में विद्या भारती के तहत 10वीं और 12वीं तक की शिक्षा देने वाले विद्यालय भी संचालित होते हैं। इसके अलावा संगठन संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराने का कार्य करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com