Shubhendu Big Claim On Mamata: पं बंगाल में 6 अक्टूबर को नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व सीएम ममता को लेकर बड़ा दावा किया है। इसी बीच नंदीग्राम उप-चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में एक नया मोड़ आ गया। साल 2021 के ऐतिहासिक मुकाबले और 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम और भवानीपुर से हराने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम खाली करने की असली वजह का खुलासा किया है।
विधानसभा चुनाव के बाद से ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। शुक्रवार को नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी हसिरानी रथ के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की 2021 की चर्चित पैर की चोट पर एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि वह चोट कोई हादसा या साजिश नहीं, बल्कि केवल हमदर्दी बटोरने का एक राजनीतिक ड्रामा था।
हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम- दोनों सीटों से भारी अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन सीएम पद की शपथ लेने के बाद संवैधानिक नियमों के तहत उन्होंने भवानीपुर सीट को अपने पास बनाए रखने और नंदीग्राम सीट से इस्तीफा देने का फैसला किया।
नंदीग्राम की जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मुझसे कई लोग पूछते हैं कि दोनों जगह जीतने के बाद मैंने भवानीपुर क्यों चुना और नंदीग्राम सीट क्यों खाली की? इसका सीधा कारण यह है कि अगर मैं भवानीपुर सीट छोड़ देता, तो जिस नेता को राज्य की जनता ने खारिज कर बाहर का रास्ता दिखा दिया था, उन्हें भवानीपुर उप-चुनाव के जरिए फिर से राजनीति में पैर जमाने का मौका मिल जाता। मैंने उस रास्ते को बंद किया।"
ममता का पैर फ्रैक्चर नहीं हुआ था: शुभेंदु अधिकारी
विधानसभा चुनाव के दौरान 10 मार्च 2021 को नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के दौरान ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट लगी थी, जिसको लेकर शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर प्लास्टर बांधकर पूरे राज्य में चुनाव प्रचार किया था और आरोप लगाया था कि शुभेंदु अधिकारी के 'बाहरी गुंडों' ने उन पर हमला कर उनका पैर तोड़ा था।
जिसको लेकर शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा ममता दीदी को चोट लगी और मेरा नाम लेकर पूरे प्रचार के दौरान मुझे बदनाम किया। उसकी हकीकत कुछ और है। बाद में मैं अस्पताल गया, डॉक्टर से रिपोर्ट मांगी। उस एक्स रे रिपोर्ट में कोई मोच या फैक्चर का कही जिक्र नहीं है। एक्स रे रिपोर्ट आज भी मेरे पास है। उन्होंने आगे रहा जरूरत पड़ने पर उस रिपोर्ट को मैं सार्वजनिक भी करूंगा।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद से ही बंगाल की सियासत में सीट को लेकर चर्चा थी कि शुभेंदु अधिकारी किस सीट को पास रखेंगे और कौन सी सीट छोड़ेगे। भवानीपुर सीट को पास रखा है। जिसके बाद आगामी 6 अक्टूबर को नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान होना है जिसका परिणाम 9 अक्टूबर को आएगा। एक तरफ BJP जहां अपनी इस परंपरागत सीट को बचाए रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ जेल से जमानत पर बाहर आए कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान और TMC के बागी नेताओं के चुनावी मैदान में होने से यह मुकाबला राज्य का सबसे हाई-प्रोफाइल चुनावी दंगल बन चुका है।