(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में फैली दहशत, गल्फ ग्रीन इलाके से मिला महिला का कटा सिर, सकते में पुलिस

कोलकाता के टॉलीगंज के गल्फ ग्रीन इलाके में आज शुक्रवार की सुबह मानव शरीर से काटकर अलग किया गया एक सिर कूड़े के ढेर से बरामद किया गया। यह सिर किसी महिला का होने का संदेह है।

राहुल गोस्वामी

कोलकाता: कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में आज शुक्रवार की सुबह मानव शरीर से काटकर अलग किया गया एक सिर कूड़े के ढेर से बरामद किया गया। यह सिर किसी महिला का होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि, फिलहाल पूरा शव या शव के अन्य भाग बरामद नहीं हुए हैं।

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि, स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन के पास ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा जिसमें शरीर का हिस्सा था। पुलिस ने कहा कि, दक्षिण उपनगरीय संभाग के अंतर्गत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थानीय पुलिस थानों के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

उन्होंने यह भी बताया कि सिर को जांच के लिए एम. आर. बांगुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया, ‘‘कूड़े के ढेर से एक मानव शरीर का अंग बरामद किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शरीर के बाकी अंगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।''

इस बाबत कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 95 के पार्षद तपन दासगुप्ता ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों से एक प्लास्टिक बैग में शव के अंग होने की सूचना मिलने पर मैं मौके पर गया था और इसके बाद मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाने को इसकी सूचना दी।'' की रक्षा की बात हो रही है। यह हम सभी का कर्तव्य है। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि संविधान का सम्मान किसने किया है और किसने इसका अपमान किया है..."

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस ने सारे इलाके को घेर लिया है। इसके साथ ही शव के बाकी हिस्से की भी तलाश जारी है। और कटे सिर से महिला की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। ये शव यहां कैसे आया इसकी भी जांच हो रही है।

जानकारी दें कि बीते नवंबर को, मालदा के गाजोल प्रखंड के देवतला ग्राम पंचायत के हियाखोर गांव में सुबह एक अधेड़ का कटा हुआ सिर और धड़ मिला था। कार्तिकी अमावस्या (काली पूजा/दिवाली) के दौरान हुई इस घटना से इलाके में मानव बलि की अफवाह को लेकर दहशत फैल गई थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति