तारातला में गोदाम की छत ढही (सौजन्य-एक्स) 
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में बड़ा हादसा! तारातला ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे

Kolkata Taratala Roof Collapse: पश्चिम कोलकाता के तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबे कई मजदूर दबे होने की आशंका है।

प्रिया जैस

Transport Depot Road Kolkata Accident: पश्चिम कोलकाता के तारातला पुलिस स्टेशन इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर बन रहे एक गोदाम की छत गिर गई। यह हादसा बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। अचानक छत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे में दबने की आशंका है।

कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG), सिविल डिफेंस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अब तक मलबे से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

गोदाम की निर्माणाधीन छत गिरी

सूचना मिलते ही तारातला में पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. इंद्रनील खान भी मौक पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, "हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है। सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। यह सब अवैध है, जिसका निर्माण तब हुआ था जब TMC सत्ता में थी।"

बचाव अभियान जारी

तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की जगह पर पश्चिम बंगाल पुलिस का आपदा प्रबंधन समूह मौजूद है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए और टीमें बुलाई जा रही हैं। घटनास्थल पर बचाव दल खोज और बचाव अभियान चल रहा है।

गोदाम में काम करने वाले एक कर्मचारी के परिवार वाले ने कहा, "हमें सुबह 11 बजे फोन आया कि पूरी कंपनी ढह गई है। मैं इतनी दूर से आयी हूं। अंदर 13 लोग हैं और वे मदद के लिए चिल्ला रहे हैं।"

इलाके में मची चीख-पुकार

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार को भी रोज की तरह वहां काम चल रहा था, लेकिन अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और इलाके में चीख-पुकार मच गई। मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक चार लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे