हुमायूं कबीर और उनका बेटा। 
पश्चिम बंगाल

हुमायूं कबीर के बेटे की गुंडागर्दी...पुलिसकर्मी से की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

West Bengal News: मुर्शिदाबाद पुलिस ने हुमायूं कबीर के बेटे को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मी पर हमला किया है। हुमायूं कबीर ने कहा कि वह पुलिस स्टेशन का घेराव करेंगे।

रंजन कुमार

Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीम से निष्कासित किए जाने के बाद हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का गठन किया है। अब पुलिस ने नवगठित जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को हिरासत में ले लिया है। हुमायूं कबीर के बेटे पर आरोप है कि उन्होंने मुर्शिदाबाद स्थित आवास पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर छुट्टी मांगने के लिए हमला किया। उसके साथ मारपीट की।

वहीं, टीएमसी ने कहा है कि गुलाम नबी आजाद ने भरतपुर से विधायक कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) के रूप में तैनात पुलिसकर्मी पर हाथ उठाकर अपराध किया है। पुलिस ने कानून के अनुसार कार्रवाई की।

कांस्टेबल जुम्मा खान की शिकायत के आधार पर कार्रवाई

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुलाम नबी आजाद उर्फ सोहेल को कांस्टेबल जुम्मा खान की ओर से शक्तिपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हुमायूं कबीर के पीएसओ जुम्मा खान ने आरोप लगाया था कि विधायक के बेटे ने रविवार की सुबह उन पर तब हमला किया, जब उन्होंने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन दिया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिना सूचना पुलिस मेरे घर में घुसी

जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा कि बिना किसी सूचना या अनुमति के पुलिस मेरे घर और विशेष रूप से वहां स्थित कार्यालय में घुसी। मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तभी मेरे बेटे ने उन्हें घर से बाहर धकेल दिया। मैं गुरुवार की दोपहर 12 बजे मुर्शिदाबाद पुलिस स्टेशन का घेराव करूंगा। पुलिस के मेरे घर आने का कारण बताऊंगा। सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड है। मैं सबूत पेश करूंगा।

टीएमसी के इशारे पर निशाना बना रही पुलिस

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित किए जाने के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी बनाई है। वह तब चर्चा में आए, जब मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद की आधारशिला रखी। हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि आधारशिला रखने के बाद पुलिस ने शक्तिपुर इलाके में उनके आवास को घेर लिया। हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि टीएमसी के इशारे पर पुलिस उन्हें निशाना बना रही है। विधायक ने कहा कि पुलिस बल कमजोर बहाने के आधार पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि के घर की घेराबंदी नहीं कर सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस