इंद्रजीत चटर्जी सोर्स-(सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

SIR Duty: पश्चिम बंगाल में SIR ड्यूटी से पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी हटना चाहते हैं। उन्होंने पत्र लिखकर लंबी दूरी और खराब सड़कों का हवाला दिया है। साथ ही उन्होंने घर से काम करने विकल्प दिया है।

आशीष शुक्ला

Former Justice Indrajit Wants To Step Down From SIR Duty: देश के 16 राज्यों और 3 केन्द्रशासित प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है जिसका पूरा विपक्ष विरोध कर रहा है। SIR के विरोध के साथ-साथ विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के SIR को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज इंद्रजीत चटर्जी ने SIR अपीलीय ट्रिब्यूनल की जिम्मेदारी से हटने की इच्छा जताई है।

उन्होंने इस संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है। गौरतलब है कि जस्टिस चटर्जी मुर्शिदाबाद जिले से जुड़ी SIR अपीलों की सुनवाई करने वाले अधिकरण की अध्यक्षता कर रहे हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि वह 2 नवंबर से इस जिम्मेदारी से हटना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने खराब सड़कों और लंबी दूरी का हवाला दिया है।

दिया लंबी दूरी का हवाला

रिपोर्टों के अनुसार, जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी का घर साल्ट लेक में है, जबकि ट्रिब्यूनल का कार्यालय जोका में पड़ता है। दोनों के बीच आने-जाने में उन्हें रोज करीब 70 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। इस यात्रा में करीब 4 घंटे तक का समय लग जाता है। उनका कहना है कि भारी ट्रैफिक और खराब सड़कों के कारण रोजाना इतनी लंबी यात्रा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

घर से काम करने का दिया विकल्प

जस्टिस चटर्जी ने अपने पत्र में पूरी तरह जिम्मेदारी छोड़ने से पहले चुनाव आयोग के सामने विकल्प भी सुझाए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर न्यायाधिकरण कार्यालय उनके साल्ट लेक स्थित घर के करीब बनाया जाए या उन्हें घर से ही मामलों की सुनवाई करने की अनुमति दी जाए, तो वह अपनी जिम्मेदारी जारी रख सकते हैं।

अभी लाखों अपीलें लंबित

करोड़ों की आबादी वाले मुर्शिदाबाद में एसआईआर से जुड़ी अपीलों का भार भी काफी बड़ा है। अलग-अलग रिपोर्टों में जस्टिस चटर्जी के ट्रिब्यूनल के सामने करीब 5.25 लाख से 7.47 लाख अपीलें लंबित होने की बात सामने आई है। उन्होंने अब तक 425 मामलों का निपटारा किया है। इनमें 350 लोगों के नाम मतदाता सूची में बहाल किए गए, जबकि 75 मामलों में नाम हटाए गए।

SIR से जुड़ी अपीलों की सुनवाई के लिए पश्चिम बंगाल में 19 अपीलीय ट्रिब्यूनल बनाए गए थे। इनका गठन मतदाता सूची में नाम शामिल करने या हटाने से जुड़े विवादों की सुनवाई के लिए किया गया है।

इस्तीफा कबसे प्रभावी होगा?

रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस चटर्जी ने पत्र में कहा है कि अगर उनके विकल्प संबंधी अनुरोध पर समाधान नहीं होता है तो उनका इस्तीफा 2 नवंबर से प्रभावी हो जाएगा। ऐसे में उनके ट्रिब्यूनल के सामने लंबित SIR अपीलों के निपटारे की प्रक्रिया पर इसका असर पड़ सकता है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO