स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

Captain Smit Machhar Mumbai Hero: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और 180 यात्रियों की जान बचाने पर CM फडणवीस ने उनके चाचा-चाची से मुलाकात की। फडणवीस ने उन्हें मुंबई का सुपुत्र और असली हीरो बताया।
cm devendra fadnavis meets captain smit machhar family praises bravery
स्मित मच्छार के चाचा- चाची के साथ CM फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CM Devendra Fadnavis Meets Captain Smit Machhar Family: फ्लाय दुबई विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा अपनी जान पर खेलकर 180 यात्रियों की जान बचाने की अदम्य बहादुरी और सूझबूझ की चारों ओर जोरदार सराहना हो रही है। इस ऐतिहासिक और साहसिक कार्य के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिजनों से मुलाकात की और उनकी असाधारण वीरता को नमन किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित के चाचा-चाची से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की तथा उनके भतीजे के अद्भुत साहस, प्रेसेंस ऑफ माइंड और उच्च कर्तव्यनिष्ठा के लिए मन से आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।

मुंबई के सुपुत्र और सच्चे हीरो हैं स्मित

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें मुंबई का सुपुत्र और खरा हीरो करार दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने विशेष बधाई संदेश में कहा कि खुद पर प्राणघातक हमला होने और गंभीर चोटें लगने के बावजूद कैप्टन स्मित ने जिस धीर-गंभीरता और साहस का परिचय दिया, वह अत्यंत दुर्लभ और अनुकरणीय है।

इतने गंभीर संकट और जानलेवा स्थिति के बीच भी कैप्टन स्मित ने अपना संतुलन बनाए रखा और सूझबूझ से काम लेते हुए विमान में सवार 180 यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली। देवेंद्र फडणवीस ने भावुक होकर कहा कि कैप्टन स्मित के इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारतवर्ष का मस्तक गर्व और सम्मान से ऊंचा कर दिया है।

cm devendra fadnavis meets captain smit machhar family praises bravery
गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

यात्रियों की टीम भावना की सराहना

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संकट की इस घड़ी में विमान के यात्रियों द्वारा दिखाई गई एकजुटता की भी विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि अत्यंत कठिन परिस्थिति में यात्रियों ने भी एक आदर्श टीम की तरह तत्परता से काम किया और इस आपात स्थिति का मुकाबला करने में सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री ने कैप्टन स्मित को देश के युवाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी यह बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। फडणवीस ने ईश्वर से कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

महाराष्ट्र और देश के लिए अत्यंत अभिमान का क्षण

देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक बयानों के जरिए यह स्पष्ट किया कि कैप्टन स्मित का यह प्रयास पूरे राज्य और देश के लिए अत्यंत अभिमान का क्षण है। मौत के मुहाने पर खड़े होकर भी दूसरों की जिंदगी बचाना ही एक सच्चे सैनिक और जांबाज पायलट की पहचान होती है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि गंभीर संकट के समय दिखाई गई यह जिम्मेदारी और अदम्य साहस हर नागरिक के दिल में सम्मान जगाता है।

cm devendra fadnavis meets captain smit machhar family praises bravery
मीरा-भायंदर जैन नगरी है... नरेंद्र मेहता पर MNS का पलटवार, कहा- विभाजनकारी राजनीति बंद करें BJP विधायक

तिलक नगर में माता-पिता के आवास के बाहर लगा बैनर

इस बीच, कैप्टन स्मित मच्छार की इस साहसिक कारनामे के बाद मुंबई के तिलक नगर इलाके में भारी उत्साह और गर्व का माहौल देखा जा रहा है। मुंबई के तिलक नगर स्थित कैप्टन स्मित मच्छार के माता-पिता के बंगले के बाहर एक विशेष सम्मानजनक बैनर लगाया गया है। यह बैनर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की इस अद्भुत बहादुरी और 180 लोगों की जान बचाने के सम्मान में लगाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com