स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

Smit Machchhar Health Update: फ्लाईदुबई FZ1073 के घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का पहला वीडियो सामने आया है। स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखे स्मित की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Smit Machchhar First Video
स्ट्रेचर पर लेटे कैप्टन स्मित मच्छारSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Smit Machchhar First Video: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के बाद घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्मित मच्छार स्ट्रेचर पर लेटे नजर आ रहे हैं। उन्हें अस्पताल ले जाते समय मेडिकल स्टाफ काफी सावधानी बरतता दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, स्मित के कंधे, सीने, हाथ और पेट पर चोट के निशान हैं और उनके कंधे पर बड़ी पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है।

कैप्टन स्मित मच्छार को सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। भारतीय दूतावास भी उनकी सेहत पर नजर रख रहा है।

Smit Machchhar First Video
कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ? जिसने जान पर खेलकर बचाई 180 लोगों की जान

फ्लाईदुबई फ्लाइट में क्या हुआ था?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में पायलटों के बीच गंभीर घटना हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, ओमान के नागरिक बताए जा रहे को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे आया और आपात स्थिति पैदा हो गई।

इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी। हालांकि, घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू के सदस्यों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने में मदद मिली। विमान में मौजूद दो अतिरिक्त पायलटों ने बाद में विमान का नियंत्रण संभाला और इसे सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।

विमान में सवार थे 174 लोग

फ्लाइट FZ1073 में 174 लोग सवार थे। घटना के बाद विमान को तबूक की ओर मोड़ा गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। दोनों पायलटों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Smit Machchhar First Video
स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की भारत और विदेश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके साहस की सराहना की। मच्छार का सऊदी अरब में इलाज चल रहा है और उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com