दिलीप घोष, अभिषेक बनर्जी सौजन्य-IANS
पश्चिम बंगाल

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा

Dilip Ghosh Statement: अभिषेक बनर्जी के आवास पर कथित हमले को लेकर दिलीप घोष ने पलटवार किया। राहुल गांधी की बहस की चुनौती, बंगाल में SIR और CJP प्रदर्शन पर भी बयान दिया।

प्रिया जैस

Highlights:

  • अभिषेक बनर्जी के आवास पर कथित हमले को लेकर दिलीप घोष ने पलटवार किया।

  • राहुल गांधी की बहस की चुनौती, बंगाल में SIR और CJP प्रदर्शन पर भी बयान दिया।

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने 7 नवंबर को केरलम के कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Dilip Ghosh on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने AITMC (ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर कथित हमले के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर वे रात में हंगामा करेंगे, तो कोई न कोई जवाब देगा ही। घोष ने अभिषेक बनर्जी पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल में अपने जन्मदिन पर हमले के आरोपों को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर, मंत्री दिलीप घोष कहते हैं, "अगर वे रात में वहां हंगामा करेंगे, तो कोई न कोई तो जवाब देगा ही। और अभिषेक बनर्जी को मारने के लिए किसके पास समय है।"

पीएम मोदी को राहुल गांधी की चुनौती पर बोले घोष

लोकसभा सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले मंच पर सीधी बहस की चुनौती को लेकर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने आज तक कभी बहस नहीं की है। वे न तो प्रेस के सामने सवाल पूछने का मौका देते हैं, और न ही संसद में किसी सवाल का सामना करते हैं। वे बस अपना भाषण देते हैं और चले जाते हैं। आज उनके साथ बहस कौन करेगा, किसके पास समय है? आप लोग आपस में, अपने 'इंडिया' (INDI) गठबंधन के साथियों के साथ बहस कर सकते हैं।"

SIR और CJP प्रदर्शन पर बड़ा बयान

एसआईआर (SIR) पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "देखिए, मैं अपने बंगाल की बात कर सकता हूं। यहां अभी 91 लाख लोगों के नाम सूची से बाहर हैं। इनमें लाखों लोग ऐसे हैं जो बुलाए जाने पर भी नहीं आए, क्योंकि उनके पास न तो कोई दस्तावेज हैं और न ही वे वैध मतदाता हैं।"

केरल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम पर मंत्री दिलीप घोष ने इसे फ्लॉप शो बताया। उन्होंने कहा, "उन्हें इसे पूरा करने दीजिए और देखिए कि कहां से कैसी प्रतिक्रिया आती है। दिल्ली में उनके 'फ्लॉप शो' और उसकी वजह से जनता को हुई परेशानी के बाद, लोग अब उनके असली इरादों को समझ गए हैं।"

कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने 7 नवंबर को केरलम के कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, CJP ने घोषणा की है कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों की तर्ज पर, कोच्चि के राजेंद्र मैदान में एक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जो शाम 4:00 बजे शुरू होगा। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन