जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP Jantar Mantar: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया। दोनों अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचे थे।
Saurabh Das and Ashutosh Ranka Detained
दिल्ली पुलिस ने सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया(सोर्स- @abhijeet_dipke)
Published on: 
Updated on: 

Saurabh Das and Ashutosh Ranka Detained: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास को हिरासत में लिया है। सौरभ दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे। उनके साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बात की जानकारी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ दास और आशुतोष रांका आज सुबह अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर गए थे। जहां उन्होंने तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए। इस दौरान जंतर-मंतर पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

मजिस्ट्रेट ने शर्तों के साथ किया था रिहा

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। तीनों नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जाने वाले थे। हालांकि पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीनों को एहतियातन डिटेन किया था। 

इसके बाद तीनों को अगले दिन कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। जहां मजिस्ट्रेट ने तीनों को 50 हजार के बॉन्ड और शर्तों के साथ रिहा किया गया था। इसमें अगले एक साल तक किसी भी प्रकार के प्रदर्शन में न शामिल होने की शर्त भी थी। हालांकि बाद में अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उन्होंने इस प्रकार की किसी भी बॉन्ड पर साइन नहीं किया है। 

Saurabh Das and Ashutosh Ranka Detained
Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए नारे

अभिजीत दीपके द्वारा एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में सौरभ दास और आशुतोष रांका अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पर पुलिस से बचने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आशुतोष रांका भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।  

अब पूरे देश में जंतर-मंतर बनेंगे: दीपके

इससे पहले दीपके ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का डर इस बात से साफ है कि उन्होंने जंतर-मंतर को तय विरोध स्थल की सूची से हटा दिया है। उन्हें लगता है कि अगर जंतर-मंतर अब विरोध स्थल नहीं रहा तो प्रोटेस्ट बंद हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अब पूरे देश में जंतर-मंतर बनेंगे। नरेंद्र मोदी की समस्या जंतर-मंतर की जगह से नहीं, बल्कि विरोध प्रदर्शन से है। हमें यह समझना होगा। 

Saurabh Das and Ashutosh Ranka Detained
राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश के आधार पर जंतर-मंतर को राजधानी में धरना प्रदर्शन के लिए तय सूची से बाहर कर दिया। इसके तहत अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। पुलिस ने इसकी जगह रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और CBD ग्राउंड को नया धरना स्थल घोषित किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com