CPI ML FLAG (Source- IANS) 
पश्चिम बंगाल

बंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले नया सियासी समीकरण बना है। सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन कर 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

सजल रघुवंशी

CPI ML Left Front Alliance: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की पश्चिम बंगाल राज्य समिति ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि लेफ्ट फ्रंट के साथ चुनाव लड़ने का फैसला राज्य में “भ्रष्ट” अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने और “फासीवादी” भारतीय जनता पार्टी-आरएसएस गठजोड़ को सत्ता में आने से रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

लेफ्ट फ्रंट से बातचीत के बाद 10 सीटों पर फैसला

जारी बयान में कहा गया कि हमारा यह फैसला राज्य में वामपंथी ताकतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से भी लिया गया है। पश्चिम बंगाल में लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमान बोस और सीपीआई(एम) नेतृत्व के साथ कई दौर की बातचीत के बाद हमने इस बार 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे, उनके नाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

2021 में नहीं था लेफ्ट फ्रंट से गठबंधन

सीपीआई-एमएल ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भी लड़े थे, लेकिन तब उसका लेफ्ट फ्रंट के साथ कोई गठबंधन या सीट बंटवारा नहीं था। उस समय पार्टी नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को समान विरोधी मानने के लिए सीपीआई(एम) की आलोचना भी की थी और लोगों से भाजपा के अलावा किसी अन्य राजनीतिक दल को चुनने की अपील की थी। इधर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लेफ्ट फ्रंट के साथ 2016 से चले आ रहे सीट बंटवारे के समझौते को खत्म कर राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

लेफ्ट फ्रंट ने जारी की पहली सूची

सोमवार को लेफ्ट फ्रंट 192 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जबकि बाकी उम्मीदवारों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे। सीपीआई(एम) नेतृत्व ने अखिल भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा के साथ सीट बंटवारे का समझौता जारी रखा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले महीने दो चरणों में होंगे- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना की जाएगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट