ममता बनर्जी (Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

बंगाल में सुतली बम फटने पर भेज देते हैं NIA...अपने दफ्तर के बाहर ब्लास्ट पर चुप्पी क्यों? TMC ने शाह को घेरा

BJP Office Explosion: चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर जोरदार धमाके से दहशत फैल गई। खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर बब्बर ने जिम्मेदारी ली है। टीएमसी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

अर्पित शुक्ला

Chandigarh BJP Office Blast: चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर 37 स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कनवरदीप कौर के मुताबिक, इस विस्फोट में कच्चे मटेरियल के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने ही दफ्तर और आसपास के इलाके को सुरक्षित नहीं रख पा रहे, वे बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा, “यही बीजेपी के शासन की जमीनी हकीकत है। उनका खुद का कार्यालय तक सुरक्षित नहीं है और उनके दरवाजे पर धमाके हो रहे हैं।”

BJP दफ्तर के बाहर धमाके पर चुप्पी क्यों?

टीएमसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने कहा, “जब बंगाल में कोई छोटी घटना होती है तो तुरंत एनआईए भेज दी जाती है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन अपने ही दफ्तर के बाहर हुए बड़े धमाके पर चुप्पी क्यों? यह दोहरे मापदंड को दिखाता है।” बीजेपी कार्यालय के बाहर पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के पास यह धमाका हुआ। स्कूटी के मालिक के अनुसार विस्फोट काफी तेज था, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और जांच तेजी से जारी है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन का बयान भी तुरंत सामने आया था।

खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

इस बीच, इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी वह लेता है।

भाजपा कार्यालय के बाहर फेंका ग्रेनेड (सोर्स- सोशल मीडिया)

धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एसएसपी कनवरदीप कौर ने बताया कि शाम करीब 5 बजे पुलिस को धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में शक जताया गया है कि किसी तरह का कच्चा विस्फोटक पदार्थ फेंका गया हो सकता है। घटना की जांच के लिए एनआईए और एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह