पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS) 
पश्चिम बंगाल

फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत

BJP Wins Falta Assembly Seat: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने विशाल जीत दर्ज कर ली है। इस रिकॉर्ड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा उम्मीदवार को बधाई दी।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Congratulate Debangshu Panda: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस विशाल जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद हो उठे। उन्होंने फाल्टा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक देबांग्शु पांडा की चुनाव में जीत के लिए दिल से बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कि फाल्टा की जनता ने अपनी राय जाहिर कर दी है! लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने की कोशिशें नाकाम रही हैं। फाल्टा में अभूतपूर्व अंतर से जीत हासिल करने के लिए देबांग्शु पांडा को बधाई। यह पश्चिम बंगाल की जनता के BJP में अटूट विश्वास का प्रमाण है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने लिखा, जनता पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे बेहतरीन कार्यों को देख रही है, और यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर हमें अपना आशीर्वाद दिया है। पश्चिम बंगाल के सभी BJP कार्यकर्ताओं को उनके असाधारण प्रयासों के लिए मेरी बधाई। भविष्य में भी, हम पश्चिम बंगाल के विकास की दिशा में काम करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेरी हार्दिक बधाई। हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे।

देबांग्शु पांडा की जीत

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर 24 मई को वोटों की गिनती की गई। भाजपा के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए, जबकि टीएमसी के उम्मीदवार ने अपनी जमानत जब्त करा ली।

देबांग्शु पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि CPI (M) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ पीछे रहे गए दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक 10,084 वोटों के साथ तीसरे पायदान तक पहुंच पाए, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान 7,783 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इस दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

इतिहास में यह पहली बार

आपको जानकारी दें, कि फाल्टा में हुए दोबारा मतदान के नतीजे दो मायनों में अनोखे हैं। पहला, जनवरी 1988 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से इतिहास में यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार को चौथा स्थान मिला है। दूसरा, 2011 के बाद से, जब 34 साल के वाम मोर्चे के शासन का अंत हुआ और तृणमूल कांग्रेस शासन की शुरुआत हुई, यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है।

फाल्टा में दोबारा मतदान 21 मई को हुआ था। देबांग्शु पांडा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में भाजपा की कुल सीटें अब 208 हो गई हैं। सुवेंदु अधिकारी की टीम में अब देबांग्शु पांडा का भी नाम दर्ज हो गया है।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप