विधायक जिबान कृष्ण साहा (फोटो-सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

ED की छापेमारी; विधायक दीवार फांदकर शॉर्ट्स में भागे, CRPF ने दौड़ा कर पकड़ा-VIDEO

West Bengal News: ईडी की टीम ने टीएमसी विधायक जिबान कृष्ण साहा व उनके पीए के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी की सूचना मिलते ही विधायक ने दीवार फांद कर भागने की कोशिश की।

Saurabh Pal

ED Arrested TMC MLA: प्रवर्तन निदेशायल(ईडी) की टीम ने पश्चिम बंगाल का रुख किया है, जहां सत्ताधारी दल टीएमसी विधायक के घर छापेमारी की। बुरवान विधायक जिबान कष्ण साहा पर स्कूलों में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति भ्रष्टाचार का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान विधायक साहा अपने आवास पर ही थी। ईडी अधिकारियों को देखा तो वे चारदिवारी फांदकर भागने लगे। हालांकि ईडी अधिकारियों ने दौड़ा कर विधायक को दबोच लिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा को ईडी अधिकारी ने बताया कि विधायक जिबान को जैसे ही छापेमारी का पता चलते तो वो दीवार फांदकर भागने लगे। इसके बाद ईडी के अधिकारियों एवं सुरक्षाबलों ने पीछा किया। वो धान खेत में भाग रहे थे। उन्हे दौड़ाकर सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। इसी कारण उनके शरीर पर कीचड़ लगा हुआ था। ईडी अधिकारी ने आगे बताया कि विधायक के पीए के घर पर छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद विधायक विडियो

ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद विधायक जिबान कृष्ण साहा का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शॉर्ट्स में हैं और उनके कपड़ों पर कीचड़ लगा हुआ है। उन्हें पकड़ कर सुरक्षाकर्मी वापस ला रहे हैं।

विधायक ने तालाब में फेंक दिया था फोन

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि विधायक द्वारा सबूत मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने अपना मोबाइल फोन घर के पास स्थित तालाब में फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि हालांकि दोनों फोन तालाब से बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं विधायक जिबान से पूछताछ जारी है। यह छापेमारी कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में भ्रष्टाचार से जुड़ी हुई है। इसकी शिकायत बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा पैसों के लेन-देन की सूचना पर की गई है।

पहले CBI ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले साहा को शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 2024 में जमानत पर रिहा किया गया था। फिलहाल वह अभी सुप्रीम कोर्द द्वारा दी गई जमानत पर हैं। सीबीआई मामले की जांच आपराधिक पहलू से कर रही है। वहीं ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलु से जांच कर रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल