कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

अब बांग्लादेशी पार्टियां भी कर रही घुसपैठ... अधीर रंजन चौधरी ने NCPI पर कसा तंज, अमित शाह से की बड़ी अपील

West Bengal Politics: टीएमसी के बागी सांसदों के NCPI में शामिल होने पर अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने इसे बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टी बताते हुए अमित शाह से की जांच की मांग की है।

अमन मौर्या

Adhir Ranjan Chowdhury On NCPI: नेशनल सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया के फेसबुक पोस्ट शेयर करने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 20 बागी सांसदों के साथ एनसीपीआई पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी संसदीय ताकत बनकर उभरी है। इसके बाद कांग्रेस ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अब स्थिति पहले से ज्यादा विकट हो चुकी है। पहले सिर्फ बांग्लादेश के नागरिक ही भारत में अवैध रूप से दाखिल होते थे, लेकिन अब राजनीतिक दल भी हो रहे हैं।

NCPI बांग्लादेश की पार्टी: अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी नेताओं के त्रिपुरा की एनसीपीआई में शामिल होने का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह पार्टी मूल रूप से बांग्लादेश की है, जिसका उदय ही शेख हसीना के खिलाफ मोर्चा खोलने के मकसद से हुआ था। इस पार्टी ने सुनियोजित तरीके से हिंदुस्तान की सरजमीं पर अपनी दस्तक दी और आज यह त्रिपुरा में अपनी जगह बना चुकी है। अब इसी पार्टी में टीएमसी के कई बागी नेता भी शामिल हुए हैं।

'बांग्लादेश की पार्टियां भी कर रही घुसपैठ'

उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मैं सलाह देना चाहूंगा कि वो इस पार्टी की जांच करें। इस पार्टी की जरूरी इसलिए जरूरी हो जाती है, क्योंकि बांग्लादेश के नागरिकों के इतर वहां के राजनीतिक दल भी अवैध रूप से यहां पर दाखिल हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में राजनीतिक दलों को चिन्हित करना मौजूदा सरकार के लिए जरूरी हो जाता है।

अमित शाह से की अपील

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार ने यहां पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू किया हुआ है। इस कार्रवाई के तहत यहां पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हित करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, ताकि हमारे संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं बढ़े। अब जिस तरह से त्रिपुरा की इस पार्टी का मामला सामने आया है, जिसका जन्म मूल रूप से बांग्लादेश में हुआ है, इस तरह की पार्टियों के खिलाफ भी कार्रवाई जरूरी हो जाती है।

साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेशनल सिटीजन पार्टी में जितने भी लोग शामिल हुए हैं, वो सभी मूल रूप से दगाबाजी ही करते हुए आए हैं। ये सभी लोग दूसरी पार्टियों में शामिल होकर बंगाल की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ...

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी